हरियाली तीज इस साल 15 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन और सावन आने पर रखा जाता है. इस मौके पर महिलाएं मेहंदी रचाती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और नाचती-गाती हैं. वहीं, हरियाली तीज के मौके पर कई गाने सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं. टीवी का एक सबसे पॉपुलर गाना ऐसा है, जो हर साल हरियाली तीज के मौके पर वायरल होता है. यह गाना लोगों को काफी पसंद आता है. इतना ही नहीं, महिलाएं इस गाने पर जमकर रील्स भी बनाती हैं. तो आइए, इसके बारे में जानते हैं.
प्यार मिल जाए पिया का प्यार मिल जाए
दरअसल, हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, वह टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का गाना ‘प्यार मिल जाए, पिया का प्यार मिल जाए’ है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है और इस शो में हर त्योहार को बेहद पारंपरिक तरीके से दिखाया जाता है. शो में इस गाने को हरियाली तीज के मौके पर फिल्माया गया था. इसके बाद से यह गाना करीब 15 सालों से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है. यह गाना दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है. खासकर तीज के मौके पर यह गाना जरूर सुनने को मिलता है. सोशल मीडिया पर रील्स से लेकर यूट्यूब वीडियोज तक, यह गाना खूब इस्तेमाल किया जाता है.
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के बारे में
बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शुरुआत 12 जनवरी 2009 को हुई थी. यह शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो में हिना खान और करण मेहरा ने मुख्य भूमिकाओं से शुरुआत की थी. दोनों की जोड़ी ने सालों तक दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी भी दर्शकों के बीच काफी हिट रही. फिर प्रणाली राठौड़, हर्षद चोपड़ा, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित जैसे कलाकारों ने शो में अपनी खास जगह बनाई. शो का निर्माण राजन शाही कर रहे हैं और यह अब भी दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- एक नाम से बनी दो फिल्में, पहली फ्लॉप दूसरी हिट, अब तीसरी फिल्म अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा