---विज्ञापन---
एक नाम से बनी दो फिल्में, पहली फ्लॉप दूसरी हिट, अब तीसरी फिल्म अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा
बॉलीवुड में एक ही नाम से कई फिल्में बनने का सिलसिला पुराना है. ‘बटवारा’ नाम से 1961 और 1989 में दो फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनमें पहली को खास सफलता नहीं मिली, जबकि जे. पी. दत्ता की 1989 वाली ‘बंटवारा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. अब इसी नाम से एक और फिल्म रिलीज होने वाली है.
बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में हैं, जो एक ही नाम से बनी हैं. इनमें ‘कर्ज’, ‘वक्त’, ‘आंखें’, ‘बरसात’, ‘दिलवाले’ और ‘हलचल’ जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं, आज हम ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके नाम से दो फिल्में बन चुकी हैं. इनमें पहली फिल्म फ्लॉप रही, जबकि दूसरी हिट साबित हुई. अब इसी नाम की एक और फिल्म आने वाली है, जिसमें बड़े स्टार्स नजर आएंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
बटवारा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘बटवारा’ की. इस नाम से पहली फिल्म 1961 में आई थी. इसका निर्देशन करुणेश ठाकुर ने किया था. यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें बलराज साहनी, प्रदीप कुमार, निरूपा रॉय और शशिकला जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म में परिवार और संपत्ति के बंटवारे की कहानी दिखाई गई थी. हालांकि, फिल्म को दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी.
बटवारा फिल्म स्टार कास्ट और कहानी
वहीं, ‘बटवारा’ नाम की दूसरी फिल्म 1989 में आई थी. पहली फिल्म के 28 साल बाद इसे बनाया गया था. इसका निर्देशन जे. पी. दत्ता ने किया था. फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह, पूनम ढिल्लों और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी राजस्थान के ग्रामीण इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. इसमें जमींदारों और डाकुओं की कहानी दिखाई गई थी. साथ ही, दो करीबी दोस्तों के बीच पैदा हुई दुश्मनी को भी दिखाया गया था.
बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी बटवारा
1989 में आई फिल्म ‘बटवारा’ में सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. हालांकि, यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.
बटवारा 1947 की कहानी
वहीं, तीसरी फिल्म ‘बटवारा 1947’ है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौरान की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में एक मुस्लिम परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान जाता है, जहां उसे जो घर दिया जाता है, वह एक हिंदू महिला का होता है. वह महिला अपना घर छोड़ने से इनकार कर देती है. इसके बाद मुस्लिम परिवार उसे अपनी फैमिली की तरह अपनाता है. हालांकि, लोग इसका विरोध करते हैं. यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नहीं’ पर आधारित है. फिल्म 1947 के विभाजन के दर्द, संघर्ष और इंसानियत की कहानी को दिखाती है.
बटवारा 1947 स्टार कास्ट और रिलीज डेट
इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है. फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘बटवारा 1947’ कर दिया गया.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.