---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और ईशान ने साथ बिताई पूरी रात, शांतनु और ईशा ने लिया बड़ा फैसला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 October : स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी और ईशान के इर्द गिर्द घूम रहा है। सीरियल में इस समय काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में अभी तक आपने देखा ईशान अपने हॉस्टल में सवि को कमरा दिलवा देता […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 October
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 17 October : स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सवी और ईशान के इर्द गिर्द घूम रहा है। सीरियल में इस समय काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में अभी तक आपने देखा ईशान अपने हॉस्टल में सवि को कमरा दिलवा देता है। सवि ईशान को अपने कमरे पर बुलाती है। ईशान बिना देर किए सवि के पास पहुंच जाता है। अब दशकों को यहीं इंतजार है कि सवी और ईशान कब अच्छे दोस्त बनेंगे।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवी ईशान से लड़ाई करती है और ईशान उसे शांत रहने के लिए कहता है। ईशान-सवी से उसके फोन से किसी को कॉल करने के लिए कहता है क्योंकि उसका फोन उसकी कार में रह जाता है। शांतनु को देखकर सभी खुश हो जाते हैं। सुरेखा इस पर बिना बात के तमाशा करती हैं। शांतनु पूछता है कि ईशान और यशवंत कहां हैं। दूर्वा ईशान को बुलाने जाती है। वो देखती है कि ईशान कमरे में नहीं है और सुरेखा को इसके बारे में बताती है। ईशान के परिवार वालें अपने सभी लोगों को फोन करते है कि यहां उनके साथ है या नहीं है। सुरेखा परेशान हो जाती है। ईशान सवी के पास होता है।

सवी और ईशान मिलकर खाना खाएंगे

वहीं अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि, शो में जल्द ही कुछ नया होने वाला है। आप देखेंगे कि, सवि अपने कमरे में ईशान को बहुत परेशान करने वाली है। वैसे आप शो में ये भी देखेंगे कि सवी और ईशान मिलकर खाना खाएंगे। पूरी रात ईशान सवी के साथ ही गुजारने वाला है। इस दौरान सवि को पता चलेगा कि ईशान को चूहों से डर लगता है। सवि ईशान की चूहा भगाने में मदद करेगी।

शांतनु और ईशा ने लिया बड़ा फैसला

वहीं दूसरी तरफ ईशान के परिवार वाले काफी परेशान हो जाएंगे इसके बाद शुबा होते ही ईशान और सवी रूम का गेट खुलवाने में कामयाब हो जाएंगे। ईशान के आते घर ही सुरेख चैंन की सांस लेगी। तभी ईशान आपने परिवार को बताएगा कि रात में उसके साथ क्या-क्या हुआ था। शांतनु और ईशा को भी साड़ी बात पता चल जाएगी। शांतनु और ईशा समझ जाएंगे कि सवि और ईशान के बीच कुछ चल रहा है। शांतनु और ईशा फैसला करेंगे कि ईसान और सवि को शादी कर देनी चाहिए।

First published on: Oct 17, 2023 12:48 PM