---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रीवा की होगी धमाकेदार एंट्री, सवी खड़ा करेगी बखेड़ा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 November: टीआरपी में सभी को पीछे छोड़ रहा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी एक बार फिर उलझती जा रही है। शो में ईशान लगातार सवी की हेल्प कर रहा है लेकिन ईशान और सवी को समझ नहीं आ रहा कि वो दोनों एक […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 November
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 November: टीआरपी में सभी को पीछे छोड़ रहा सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी एक बार फिर उलझती जा रही है। शो में ईशान लगातार सवी की हेल्प कर रहा है लेकिन ईशान और सवी को समझ नहीं आ रहा कि वो दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। इसी बीच सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में एक और ड्रामा होने वाला है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवी हारिणि की मदद करने का फैसला करती है। सवी ईशान को तैयार करती है कि हारिणी धुर्वा की सगाई में गाना गए सकती है। ये बात सुनकर ईशान सुरेखा को सब कुछ बताता है। वहीं ईशान की इस बात को सुनकर सुरेखा को मिर्ची लग जाती है।

सुरेखा उगलेगी जहर (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 14 November)

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, सवी हारिणि को गाना गाने के लिए मनाएगी। हारिणि की मदद करने के लिए सवी भोसले हाउस जाने का फैसला करेगी। सवी ईशान से घर आने की परमिशन मांगेगी। वहीं धुर्वा अपनी सगाई की तैयारी करेगी। ईशान सवी के आने की बात सुरेखा को बताएगा। सुरेखा ईशान के समने खूब उल्टा सीधा बोलने वाली है। ईशान सुरेखा की सारी बातें इग्नोर करेगा।

हारिणि करेगी एक्स से बात

वहीं दूसरी तरफ हारिणि गाने की प्रेक्टिस करना शुरू कर देगी। इसी बीच हारिणि को उसके एक्स का फोन आएगा। अपने पुराने प्यार से हारिणि बात करके खूब खुश होने वाली है। सवी भोसले हाउस जाने की तैयारी करेगी। घर जाते ही सुरेखा, हारिणि और सवी की बेइज्जती करेगी। सुरेखा दावा करेगी कि वो हारिणि को मौका देकर एहसान कर रही है।

सवी खड़ा करेगी बखेड़ा

अब जल्द ही हारिणि का उसके ही एक्स के साथ चलने लगेगा। वहीं सवी की वजह से धुर्वा की सगाई में बवाल होगा। सवी जान जाएगी कि धुर्वा की सगाई किसके साथ हो रही है। जिसके बाद सवी बखेड़ा खड़ा कर देगी। इसी बीच रीवा की धमाकेदार एंट्री होगी।

First published on: Nov 14, 2023 01:43 PM