---विज्ञापन---

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी करेगी ईशान से शादी ! बीच में आएगी रीवा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 1 November : स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो की कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव आ रहे हैं। जहां सवी ने नौकरी करने का […]

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 1 November
Image Credit : Google

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 1 November : स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन काफी दिलचस्प मोड़ पर चल रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो की कहानी में एक के बाद एक उतार चढ़ाव आ रहे हैं। जहां सवी ने नौकरी करने का फैसला कर लिया है वहीं ईशान भी लगातार सवी को मानाने में लगा हुआ है।

अब तक आपने देखा… (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert)

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में अब तक अपने देखा, सवि एक बार फिर से प्रॉब्लम में आ गई है। सवि की जान बचाने के लिए ईशान गुंडों से लड़ाई कर रहा है। ये सब देखने के बाद सवि को एहसास होता है कि वो सवि से कितना प्यार करता है। ईशान फैसला करता है कि वो सवि को अपनी जिंदगी से बाहर नहीं जाने देगा। सुरेखा भी समझ जाती है कि ईशान के मन में सवि के लिए कुछ तो है। ईशान और सवि को दूर करने के लिए सुरेखा नई चल चल रही है।

परिवार से पहचान छिपाएगी सवी

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, जॉब ढूंढ़ने के लिए सवी एक औरत के पास जाएगी। ये औरत सवी को नौकरी देने का फैसला करेगी। हालांकि ये औरत सवी सामने कुछ शर्ते भी रखने वाली है। इसके बाद सवी अपनी पहचान पुरे परिवार से छिपाएगी।

सुरेखा ने देखी ईशान के लिए लड़की

सुरेखा फैसला करेगी कि वो ईशान की शादी करवा कर ही रहेगी। सुरेखा ईशान के लिए एक लड़की देखेगी। ईशान को लेकर सुरेखा लड़की देखने जाएगी। ईशा एक बार फिर शांतनु पर भड़क जाएगी। सुरेखा सारी बात ईशान को बताएगी। सुरेखा ईशान के कान भरेगी। जल्द ही ईशान सवि का जन्मदिन मनाने का फैसला देगा।

सवी करेगी ईशान से शादी ?

ईशान सवी के लिए एक शानदार बर्थडे पार्टी देगा। इस दौरान ईशान को पता चलेगा कि रीवा वापस आ चुकी है। सुरेखा के कहने पर रीवा इंडिया लौट आएगी। सुरेखा ईशान की शादी रीवा के साथ करवाने का फैसला करेगी। ईशान सुरेखा को मना नहीं कर पाएगा। ऐसे में सवी ईशान की जान बचाने की कोशिश करेगी। ईशान की लव स्टोरी पूरी करने के चक्कर में सवी को ही शादी करनी पड़ जाएगी।

First published on: Nov 01, 2023 12:36 PM