Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना को मिला स्पेशल सरप्राइज, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में जजेस ने गौरव खन्ना को स्पेशल सरप्राइज दिया है। शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो फिनाले के करीब भी आ गया है। वहीं जब से शो शुरू हुआ है तभी से ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना चर्चाओं में छाए हुए हैं। शो में गौरव के फैंस को उनकी कुकिंग स्किल्स काफी पसंद आ रही है। साथ ही जजेस भी अक्सर गौरव की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में गौरव को शो में जजेस से स्पेशल सरप्राइज मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को भी ये काफी पसंद आ रहा है। आइए आपको भी बताते हैं गौरव को शो में क्या सरप्राइज मिला?

यह भी पढ़ें: Adolescence के ट्रेंड होने पर फिल्ममेकर ने उठाए सवाल, बोले- हिंसा को मिलेगा बढ़ावा…

---विज्ञापन---

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

मेकर्स ने लेटेस्ट प्रोमो जारी किया है। इसमें गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला स्पेशल गेस्ट बनकर आईं। आकांक्षा गौरव को शो में सपोर्ट करती नजर आने वाली हैं। पत्नी को देखकर गौरव भी काफी खुश हो गए। ये मोमेंट एपिसोड की हाइलाइट बन गया। वहीं जजेस भी आकांक्षा के सामने उनके पति गौरव की खूब तारीफ करते नजर आए। इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें गौरव पर गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत से ही वो आज यहां हैं।

---विज्ञापन---

आकांक्षा ने की पति की तारीफ

आकांक्षा ने जजेस को बताया कि गौरव अगर कुछ ठान लेते हैं तो उसे किसी भी हालत में पूरा करके रहते हैं। इसके साथ ही आकांक्षा ने निक्की के साथ गौरव के नोक-झोक वाले रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि निक्की गौरव को मेरी कमी महसूस नहीं होने दे रही है। आकांक्षा ने निक्की को कहा कि तुम जितना गौरव को तंग कर रही हो उसके लिए आई लव यू।

टॉप 5 में कौन-कौन?

अब सोशल मीडिया पर गौरव और उनकी वाइफ आकांक्षा के इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। फैंस दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें फिनाले के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के भी नाम रिवील हो चुके हैं। इनमें गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया और फैसल शेख शामिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा की नहीं थम रहीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब कॉमेडियन को भेजा तीसरा समन

First published on: Apr 02, 2025 01:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola