Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को भी शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने उड़ाया गर्दा, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये और दूसरे दिन भी इसने शानदार कमाई की है. दो दिनों में फिल्म ने 29 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2
Cocktail 2

Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज देखने को मिला था और रिलीज के बाद भी इसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. महज दो दिनों में इसने 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. आइए एक नजर डालते हैं कि दूसरे दिन ‘कॉकटेल 2’ ने कितना कारोबार किया.

शनिवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 26 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके साथ ही फिल्म ने दो दिनों में भारत में 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपने बजट का 19.83 प्रतिशत वसूल कर लिया है.

---विज्ञापन---

कॉकटेल 2′ ने दी ‘कॉकटेल’ को मात

बता दें कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में 2012 में रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.47 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को भी ‘कॉकटेल 2’ ने पछाड़ा

वहीं, ‘कॉकटेल 2’ साल 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, यह शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों की तुलना में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने शाहिद कपूर की पिछली फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले दिन 9.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Vs Bharat Bhhagya Viddhaata Collection: ‘कॉकटेल 2’ के आते ही थमी ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई, जानें शुक्रवार का कलेक्शन

First published on: Jun 21, 2026 06:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola