Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेचुलर नहीं… IVF से मां बन रही हैं 35 साल की ये एक्ट्रेस, एक बच्चे के लिए झेला इतना दर्द

Actress Opens Up On IVF Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को कर रही हैं. इस बीच, उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 21, 2026 01:06
Share :

Actress Opens Up On IVF Pregnancy: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का रंजन इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं. इस बीच 35 साल की अनुष्का एक बार फिर खबरों में छा गई हैं. जाहिर है कि इस बार भी एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी की वजह से चर्चा में आई हैं. दरअसल, अनुष्का रंजन ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अनुष्का ने बताया कि उनकी प्रेगनेंसी उनकी नेचुरल नहीं बल्कि आईवीएफ के जरिए है.

अनुष्का ने ये भी कहा कि आईवीएफ के ऑप्शन पर जाने से पहले उन्होंने कई बार नेचुरल तरीके से कंसीव करने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने आईवीएफ का सहारा लेकर मां बनने का फैसला किया. अनुष्का ने आगे कहा, ‘मैं सच बताऊं, आईवीएफ आसान नहीं है. मैंने कम से कम 150 इंजेक्शन लिए हैं. जब आदित्य मुझे इंजेक्शन लगवाने ले जाते थे, तो मैं दर्द से चीख पड़ती थी. ठीक से चल भी नहीं पाती थी.’ अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2026 01:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola