Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में रोज़ नए ड्रामे और कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही हैं. शो के कंटेस्टेंट और पॉपुलर एक्टर ‘आसिफ खान’ (Aasif Khan) के एक विवादित बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘गौहर खान’ (Gauahar Khan) का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है. आसिफ ने ‘रियल मैन’ (Real Men Definition) को लेकर ऐसी बात कह दी, जिससे भड़की गौहर ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया और उनकी सोच को ‘छोटी सोच’ बता दिया. यही नहीं, उन्होंने आसिफ को शो में न आने तक की सलाह दे डाली.
‘आसिफ की सोच लगती है काफी छोटी’
गौहर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, ‘यार मेरा एक सवाल है, जब आसिफ का एक्टिंग करियर इतना अच्छा चल रहा है तो उन्हें अपनी छोटी सोच और पागलपन भरा बिहेवियर दिखाने शो में नहीं आना चाहिए था. जब एक लड़की घटिया तरीके से उदिति की बुराई कर रही थी, तब आसिफ उसे एन्जॉय कर रहे थे, जिससे उनकी सोच साफ पता चलती है.’
‘ऊंची सोच और व्यवहार है मर्द की निशानी’
गौहर ने आसिफ के बयान पर करारा तंज कसते हुए आगे कहा, ‘इतना अच्छा एक्टर, लेकिन हर चीज में ऐसी सोच छोटी लगती है. मर्द की निशानी मूंछ होती है… हाहाहा! इस्लाम में तो मुसलमान मर्द के लिए सुन्नाह (Sunnah) का मतलब ‘नो मूंछ’ है. क्या वे यह सब भूल गए? असल मर्द की निशानी उसकी ऊंची सोच और अच्छा बिहेवियर होता है, काश उन्हें यह पता होता.’
‘काजी तौकीर और यंग डीएसए ग्रुप पर बात’
अपनी दूसरी वीडियो पोस्ट में गौहर खान ने ‘यंग डीएसए’ (Young DSA) और उनके ग्रुप मेंबर्स के एटीट्यूड पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बात की कि कैसे इस ग्रुप ने ‘काजी तौकीर’ (Qazi Touqeer) के साथ बर्ताव किया था, जब काजी ने घर के अंदर अपनी हरकतों और एक्टिविटीज को लेकर उनसे झूठ बोला था.
‘आखिर क्या है यह मूंछ वाला विवाद?’
दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब कंटेस्टेंट गुल्लू ने यंग के चेहरे पर ‘रिजेक्ट’ स्टैम्प लगाया और कहा कि यंग को लगता है कि वे घर चला रहे हैं. गुल्लू ने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि यंग अपने ग्रुप के सभी लड़कों की मूंछें एक ही स्टाइल में बनवाते हैं ताकि वे कंट्रोल दिखा सकें. इसके बाद सबसे ज्यादा रिजेक्ट स्टैम्प पाने वाले आसिफ ने यंग का बचाव करते हुए कहा, ‘हम राजस्थान से आते हैं, यह मूंछ हमारी पहचान है और बिना मूंछ वालों (मुछमुंडो) को हम मर्दों में कंसीडर नहीं करते, इसलिए हमारी दाढ़ी-मूंछ ऐसी है.’
‘सलमान खान की क्लास और एविक्शन की मांग’
आसिफ खान के इस बयान और घर के अंदर उनके एग्रेसिव बिहेवियर के बाद बीते ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने भी उनकी जमकर क्लास लगाई थी और निराशा जताई थी. सलमान की फटकार के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस आसिफ को तुरंत शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं.