Friday, 25 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अजय देवगन के जुहू बंगले पर क्यों लगा ब्रेक? BMC ने जारी किया ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस

Ajay Devgn Juhu Bungalow: अजय देवगन के जुहू बंगले पर बीएमसी ने कमर्शियल इस्तेमाल की इजाजत न होने के कारण 'स्टॉप वर्क' नोटिस जारी किया है. सोसाइटी मेंबर्स ने पार्किंग और शोर-शराबे पर आपत्ति जताई है. वहीं दूसरी तरफ अजय 'दृश्यम 3' की तैयारी में बिजी हैं.

BMC Notice Ajay Devgn Juhu bungalow Issue
BMC Notice Ajay Devgn Juhu bungalow Issue

Ajay Devgn Juhu Bungalow: बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) का मुंबई के पॉश इलाके जुहू वाला आलीशान बंगला इन दिनों जबरदस्त सिविक कंट्रोवर्सी (Civic Controversy) में फंस गया है. 7,802 स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले में बन रहे सैलून और स्पा के कंस्ट्रक्शन वर्क पर बीएमसी (BMC) ने ब्रेक लगा दिया है. कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत के बाद नगर निकाय के K-वेस्ट वार्ड ने एक्टर को ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस थमा दिया है. दूसरी तरफ, अजय अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) से तहलका मचाने की तैयारी में हैं.

‘बिना परमिशन कमर्शियल इस्तेमाल का आरोप’

बीएमसी (BMC) के K-वेस्ट वार्ड के मुताबिक, अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में बन रहे सैलून और स्पा के प्रस्तावित कमर्शियल इस्तेमाल (Commercial Use) के लिए जरूरी लीगल मंजूरी नहीं ली गई थी. जब नगर निकाय ने प्रॉपर्टी के मालिकों से ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स मांगे और वे परमिशन के पेपर्स नहीं दिखा पाए, तो काम रोकने का नोटिस जारी कर दिया गया.

---विज्ञापन---

‘जवाब देने के लिए मांगा 4 हफ्तों का वक्त’

नोटिस मिलने के बाद देवगन फैमिली (Devgn Family) की ओर से बीएमसी के सामने अपना पक्ष रखने और जरूरी डाक्यूमेंट्स जमा करने के लिए 4 हफ्तों की मोहलत मांगी गई है. फिलहाल वहां कंस्ट्रक्शन वर्क पूरी तरह से रोक दिया गया है.

‘सोसाइटी मेंबर्स ने उठाई सिक्योरिटी और पार्किंग प्रॉब्लम’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को बंगले को लीज पर दिए जाने से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि वे इसके कमर्शियल इस्तेमाल के खिलाफ हैं. निवासियों ने ग्राहकों की लगातार आवाजाही, पार्किंग की किल्लत, सिक्योरिटी रिस्क और शोर-शराबे को लेकर गहरी चिंता जताई है.

---विज्ञापन---

‘एक्टर की टीम ने किया दावों का खंडन’

अजय देवगन की टीम के करीबी सूत्रों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रॉपर्टी के प्रस्तावित इस्तेमाल से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां (Official Clearances) पहले ही अधिकारियों से ले ली गई थीं. हालांकि, इस पूरे मामले पर खुद अजय देवगन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट (Official Statement) जारी नहीं किया गया है.

‘दृश्यम 3 से 2 अक्टूबर को मचाएंगे तहलका’

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) के प्रमोशन में बिजी हैं. वे एक बार फिर ‘विजय सलगांवकर’ के आइकॉनिक रोल में नजर आएंगे. फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता अपने पुराने रोल दोहराएंगी, जबकि इस बार अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) की एंट्री हुई है. यह फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola