Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी का कार्ड हुआ वायरल? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

kavya Maran Anirudh Ravichander: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी और उनके नाम से वायरल हो रहे लैविश वेडिंग कार्ड का सच सामने आ गया है. इंटरनेट पर फैलाया जा रहा यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है.

Kavya maran Anirudh fake wedding card

kavya Maran Anirudh Ravichander: सोशल मीडिया पर इन दिनों सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) की शादी की खबरों ने इंटरनेट का पारा हाई कर रखा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कपल 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने वाला है और इसी बीच एक बेहद लैविश और गोल्ड-प्लेटेड वेडिंग कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन जरा ठहरिए, क्योंकि इस वायरल हो रहे शानदार कार्ड की सच्चाई कुछ और ही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सुपर लैविश वेडिंग कार्ड

इंटरनेट पर एक बेहद आलीशान वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है, जिसे साउथ स्टार सूरज वेंजारामूडू रिवील करते नजर आए हैं. गोल्ड प्लेटेड इस बॉक्स में चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयां और सेंटर में भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति लगी है, जो किसी शाही गिफ्ट जैसी दिखती है.

---विज्ञापन---

काव्या-अनिरुद्ध की शादी का सच

वायरल हो रहे दावों के उलट यह शानदार वेडिंग कार्ड काव्या मारन और अनिरुद्ध का नहीं है. इंटरनेट पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, क्योंकि दोनों की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.

किसका है असल में यह वायरल वेडिंग कार्ड?

यह वायरल कार्ड असल में दुबई के KRG (कन्नन रवि ग्रुप) के फाउंडर और चेयरमैन कन्नन रवि के बेटे दीपक रवि की शादी का है. कन्नन रवि ने साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों को यही लग्जरी इंविटेशन भेजा है, जिसके वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए थे.

दीपक रवि की शादी की डिटेल्स

कन्नन रवि के बेटे दीपक रवि की शादी के फंक्शन 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चल रहे हैं. उनकी होने वाली पत्नी सेंथमारई (Senthamarai), डीएमके सांसद डीएम कथिर आनंद की बेटी हैं, जिनकी सगाई इसी साल जुलाई में हुई थी.

---विज्ञापन---

फैन की एक्साइटमेंट और करियर अपडेट्स

भले ही काव्या और अनिरुद्ध की शादी की खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई हों, लेकिन फैंस आज भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिरुद्ध अपने सुपरहिट म्यूजिक कंपोजिशन्स में बिजी हैं, जबकि काव्या आईपीएल में SRH की फ्रेंचाइजी संभाल रही हैं.

First published on: Oct 23, 2026 09:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो