Udta Teer Box Office Collection Day 1: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की नई स्पाई-एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है. जहां सिनेमाघरों में दस्तक देते ही इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपनी कमाई से सभी को हैरान कर दिया है और शुरुआती आंकड़ों के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है. दर्शकों और क्रिटिक्स से मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बीच फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग कर ली है.
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही ओपनिंग?
सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के पहले ही दिन रात 10 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला है. जहां अभी इन आंकड़ों में देर रात तक बदलवा होने की संभावना है.
ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत करने के साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 4.84 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है, जिसे मेकर्स के लिए एक बेहतरीन ओपनिंग माना जा रहा है. ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़ों में भी बदलाव होने की संभावना है.
डायरेक्टर आकाश कौशिक का शानदार डेब्यू
इस स्पाई-एक्शन कॉमेडी फिल्म के जरिए आकाश ए. कौशिक ने बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया है. फिल्म की कहानी, कॉमेडी और सस्पेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है.
स्टार कास्ट और नेपाल में बैन की खबर
फिल्म में आयुष्मान और सारा के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. हालांकि, सुरक्षा और शांति कारणों का हवाला देते हुए इस फिल्म को नेपाल में बैन कर दिया गया है.
फैंस और क्रिटिक्स से मिल रहा प्यार
9 अक्टूबर की बजाय 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म को क्रिटिक्स और जनता दोनों की तरफ से बढ़िया सराहना मिल रही है, जिससे वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की पूरी उम्मीद है. यानी फिल्म को शनिवार और रविवार के दिन फायदा मिल सकता है.