Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘साबित हो गया…’ कंगना रनौत के ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, क्रिप्टिक पोस्ट से साधा निशाना

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद चल रहा है. कंगना के सस्ती कॉपी वाले बयान पर अब तापसी पन्नू ने जवाब दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए 'साबित हो गया' कहा है.

Kangana ranaut-Taapsee Pannu
तापसी पन्नू ने दिया कंगना के सस्ती कॉपी पर जवाब

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच सालों से विवाद चला आ रहा है. वहीं, दोनों के बीच पुरानी अनबन एक बार फिर से शुरू हो गई है. तापसी ने कंगना को लेकर कई बार कमेंट किया है और उनकी परवरिश पर तंज कसा था. कंगना ने इस पर तीखा पलटवार करते हुए तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहा था और उनकी आने वाली नेटफ्लिक्स ‘गंधारी’ को B-ग्रेड फिल्म बताया था. जिसके बाद दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. वहीं, इस पूरे विवाद पर तापसी ने कंगना पर पलटवार किया है.

तापसी पन्नू ने दिया कंगना को जवाब

दरअसल, रविवार 23 अगस्त को तापसी पन्नू ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना एक क्रिप्टिक पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. उन्होंने स्टोरी में सिर्फ इतना लिखा था, “हेंस प्रूव्ड”(साबित हो गया). हालांकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया है, लेकिन कंगना के बयान के ठीक बाद किए गए इस तरह के पोस्ट से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि तापसी ने इशारों इशारों में जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

तापसी ने कंगना की परवरिश पर किया था कमेंट

इंडिया टुडे से बात करते हुए बीते दिनों तापसी पन्नू ने कंगना के साथ चल रहे विवाद को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा, “जब से ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे, तब मैं उनसे नहीं मिली थी और न ही अब मिली हूं. उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है और उनका नजरिया उनके तरीकों को, वह अपनी बात पर कायम है. इसलिए मुझे लगता है कि यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन किस तरह के बैकग्राउंड से आता है.”

कंगना ने किया था तापसी की बातों पर पलटवार

इन आलोचनाओं के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डिलीट कर दी, जिसमें उन्होंने तापसी और उनकी फिल्म ‘गंधारी’ के बारे में कमेंट किया था. हालांकि इस पोस्ट को हटाने की वजह साफ नहीं हुई. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “एक सस्ती कॉपी’, अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म के साथ घूम रही है, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में चर्चा का मुख्य केंद्र कंगना रनौत ही है. लेकिन आज उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए मेरे पालन पोषण और माता पिता का मजाक उड़ाया. मुझे लगता है कि सभी माता पिता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में किसी के माता पिता को नहीं घसीटती. लेकिन आज मैं उनके पेरेंट्स से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे पेरेंट्स की तरह किसी ओरिजिनल इंसान को जन्म क्यों नहीं दे पाए? एक सस्ती कॉपी क्यों? आपकी कोशिशों पर तरस आता है.”

---विज्ञापन---

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

बता दें कि दोनों एक्ट्रेसेस के बीच दुश्मनी कुछ साल पहले शुरू हुई थी, जब कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू को पहली बार कंगना रनौत की सस्ती कॉपी कहा था. इस कमेंट के कारण दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई थी और तभी से दोनों हसीनाएं कुछ न कुछ कमेंट करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ा कंगना रनौत और शर्मिला टैगोर के बीच विवाद, भड़कीं ‘क्वीन’ ने जमकर सुनाई खरी खोटी

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola