Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

MRI स्कैन के दौरान फिर रो पड़ीं ‘दीपिका कक्कड़’, शोएब इब्राहिम ने दिया पत्नी का हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें शोएब ने पत्नी दीपिका की हेल्थ को लेकर अपडेट साझा किया है. साथ ही MRI रिजल्ट के बारे में भी बात की है.

Dipika Kakar-shoaib Ibrahim
Dipika Kakar-shoaib Ibrahim

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी दीपिका कक्कड़ इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं. वह अपनी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं. बीते साल उनकी लिवर कैंसर की सर्जरी हुई थी और उसके बाद से ही एक्ट्रेस की तबीयत में पूरी तरह से सुधार नहीं आया है. इतना ही नहीं अपनी हेल्थ से जुड़े सभी अपडेट एक्ट्रेस और उनके पति शोएब अक्सर ही यूट्यूब पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. वहीं, हाल ही में शोएब ने एक नया वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने पत्नी की हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया है और बताया है कि उन्होंने एमआरआई स्कैन करवाया था और उसका रिजल्ट भी उन्होंने बताया है. इस दौरान एक्ट्रेस रोने लगी थीं.

MRI के वक्त रो पड़ीं दीपिका

दरअसल, दीपिका और शोएब ने हाल ही में यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने मंथली एमआरआई स्कैन करवाया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स ने इसे रेगुलर करने की सलाह दी है. वहीं, दीपिका ने कहा, ” मैं घबरा रही थीं, मैं रोई भी, मशीन में जाने से पहले भी रोई और मशीन में भी रोई कभी-कभी रोना बहुत मदद करता है, क्योंकि आपकी चिंता निकल जाती है. मेरे लिए तो बहुत मदद करता है कि आप जब मजबूत होकर सामने आते हैं. इसलिए मेरे लिए यह काम करता है.”

---विज्ञापन---

जानें क्या रही MRI की रिपोर्ट

इस बीच शोएब ने एमआरआई की रिपोर्ट के बारे में भी बात की. उन्होंने दीपिका का हेल्थ अपडेट भी दिया. उन्होंने कहा, ” एमआरआई में दो छोटे-छोटे डॉट्स निकले हैं इसके. जिसपर दीपिका ने कहा, ‘ ये दो डॉट्स वाकई बहुत छोटे हैं और डॉक्टर ने कहा कि अभी कोई एक्शन लेना समझदारी नहीं होगी. लेकिन एक महीने के बाद दोबारा से टेस्ट होगा. इसे रेगुलर स्कैन करवाने को कहा गया है. ताकि अगर दोबारा होता है, तो तुरंत इलाज करवाया जा सके. इस बीच शोएब ने बताया कि दीपिका की इस हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी शुरू होगी.

बीते लंबे वक्त से बीमार चल रही हैं दीपिका कक्कड़

बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने 23 फरवरी को पेट में हुए सिस्ट के लिए सर्जरी करवाई थी. उससे पहले वह स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. इतना ही नहीं 2025 में उन्हें ट्यूमर हटाने के लिए भी सर्जरी करानी पड़ी थी. इसके बाद से वह लगातार अपनी हेल्थ को लेकर फैंस के साथ अपडेट शेयर कर रही हैं. उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी भी करवाई थी. जिसके बाद धीरे-धीरे उनकी हेल्थ में सुधार हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- इस फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से हारी जिंदगी की जंग

First published on: Apr 20, 2026 10:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola