Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस फेमस और दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से हारी जिंदगी की जंग

Nathalie Baye Death: फिल्म इंडस्ट्री की फेसम और दिग्गज एक्ट्रेस नताली बेये का निधन हो गया है. उन्होंने ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

Nathalie Baye Death: फांस की फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी और दुखद खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री की फेसम और दिग्गज एक्ट्रेस नताली बेये का निधन हो गया है. ‘कैच मी इफ यू कैन’ और ‘डाउनटन एबे: ए न्यू एरा’ जैसी हिट फिल्में देने वाली नताली बेये ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रखा दिया है. हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, नताली बेये का निधन एक गंभीर बीमारी की वजह से हुआ है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने नताली बेये के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

नताली बेये का निधन

नताली बेये के परिवार ने एएफपी को बताया कि पेरिस वाले घर में शुक्रवार शाम को दिग्गज एक्ट्रेस का लेवी बॉडी डिमेंशिया के कारण निधन हो गया. उनके परिवार ने बताया कि नताली बेये पिछले कुछ समय से लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रही थी. इस बीमारी से लड़ते हुए उनका 17 अप्रैल 2026 में निधन हो गया. मेयो क्लिनिक के अनुसार, लेवी बॉडी डिमेंशिया एक न्यूरोडीजेनरेटिव डिसऑर्डर है, जिसमें ब्रेन में अनयूजुअल प्रोटीन जमा हो जाते हैं, जिससे याददाश्त, स्पीड और बिहेवियर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.

---विज्ञापन---

फ्रांस के राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने नताली बेये के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हम नताली बेये को बहुत प्यार करते थे. उन्होंने अपनी आवाज, अपनी मुस्कान और अपने संयम से फ्रांस्वा ट्रूफॉट से लेकर टोनी मार्शल तक, फ्रांसीसी सिनेमा के इन बीते दशकों में अपना योगदान दिया. वो एक ऐसी एक्ट्रेस जिनके साथ हमने प्यार किया, सपने देखे और बड़े हुए. हम उनके परिवार और करिबीयो के बारे में सोचते हैं.’

नताली बेये का करियर

नताली बेये का जन्म 6 जुलाई 1948 को नॉर्मंडी के मेनविले में हुआ था. नथाली बेये ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1970 के दशक की शुरुआत में की. उन्होंने अपने सालों के एक्टिंग करियर में फिल्म ‘डे फॉर नाइट’ और ‘एवरी मैन फॉर हिमसेल्फ’ जैसी 80 से अधिक हिट फिल्में दीं हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 10:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola