Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Debina Bonnerjee Birthday: घर वालों से छुपकर कर डाली थी गुरमीत चौधरी से शादी, 2 साल तक रखा था शादी को राज

Debina Bonnerjee Birthday: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देबिना का जन्म 18 अप्रैल 1983 के दिन कोलकाता में हुआ था। कोलकाता से मुंबई का सफर करते हुए देबीना ने आज टीवी इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली है। सिर्फ इंडस्ट्री ही देबीना बनर्जी आज घर-घर में जानी जाती हैं। […]

Debina Bonnerjee Birthday: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देबिना का जन्म 18 अप्रैल 1983 के दिन कोलकाता में हुआ था। कोलकाता से मुंबई का सफर करते हुए देबीना ने आज टीवी इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली है। सिर्फ इंडस्ट्री ही देबीना बनर्जी आज घर-घर में जानी जाती हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें-

फेमस एक्ट्रेस हैं देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee Birthday)

देबीना बनर्जी आज टीवी इंडस्ट्री की बेहद ही फेमस एक्ट्रेस हैं। वे फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी की पत्नी भी हैं। इन दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी है। राम-सीता में सीता का किरदार निभाने वाली देबिना बनर्जी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। देबीना ने रील लाइफ राम का किरदार निभाकर उनके पति बने गुरमीत चौधरी से ही रियल लाइफ में भी शादी रचाई। उन्होंने अपनी शादी की खबरों को लंबे अर्से तक राज बनाकर रखा।

सोशल मीडिया पर हैं काफी फेमस

सिर्फ टीवी ही नहीं देबीना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं। आज वे यू-ट्यूब चैनल के जरिए अपने फैंस के बीच लगातार एक्टिव हैं। देबीना और गुरमीत आज सोशल मीडिया के जरिए जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखते हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो अपलोड करते रहते हैं। दोनों की लव मैरिज के किस्से भी काफी फेमस हैं।

बिना बताए कर ली थी शादी

आपको जानकर हैरानी होगी कि देबीना बनर्जी ने पति गुरमीत चौधरी से एक नहीं बल्कि दो बार शादी रचाई जो काफी हैरान करने वाली बात है। बता दें कि साल 2009 में देबिना और गुरमीत ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। उस वक्त बेहद ही कम लोगों को इस बारे में पता था। करीब दो साल तक उन्होंने यह बात अपने परिवार से भी छिपाकर रखी। फिर 2011 में दोनों ने अपने-अपने घरवालों से बात की और ऑफिशियली सात फेरों के बंधन में बंध गए। आज दोनों कपल गोल की तरह फेमस हैं। दोनों ही अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं और दोनों की दो बेटियां भी हैं।

First published on: Apr 18, 2023 04:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.