Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Udit Narayan किसिंग कंट्रोवर्सी का मजाक उड़ाने के बाद Farah Khan ने किसे किया Kiss? वीडियो हुआ वायरल

Farah Khan Celebrity MasterChef: फराह खान ने उदित नारायण किसिंग कॉन्ट्रोवर्सी पर मजाक उड़ाने के बाद सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में कंटेस्टेंट के हाथ पर किस किया। आइए आपको भी बताते हैं क्या है पूरा मामला?

Farah Khan Celebrity MasterChef: फराह खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो उदित नारायण किसिंग कंट्रोवर्सी का मजाक बनाती दिखाई दे रही थीं। हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया गया था। वहीं अब फराह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को हाथ पर किस करते नजर आ रही हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें: Kashmera Shah जैसी वाइफ चाहते हैं अभिषेक, Laughter Chefs में एक्टर की बात सुन कृष्णा भी शॉक्ड

---विज्ञापन---

गौरव को किया किस

दरअसल शो में होली सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स को अपनी कलरफुल डिश से जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना को इंप्रेस करना है। वहीं इसमें अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने अपनी स्पेशल डिश से जजों का दिल खुश कर दिया। वहीं उनकी डिश की प्रेजेंटेशन देख तीनों जज उनकी तारीफ करते नहीं थमे। फराह खान ने तो गौरव के हाथ पर किस तक कर दिया। साथ ही कहा कि ये डिश कमाल है।

---विज्ञापन---

गौरव ने शेयर की होली की यादें

वहीं गौरव ने होली से जुड़ी यादें भी शेयर की। उन्होंने कहा, ‘होली मेरा फेवरेट फेस्टिवल है और मैं इसे थाली में बहुत सारे रंगों से इसे दिखाना चाहता था। मैंने अपनी डिश में एक तितली की शेप का ट्यूल जोड़ा है, जिसने मुझे मेरे स्कूल के दिनों की याद दिला दी। मैं इस समय हमेशा तितलियों को देखता था।’

फराह ने की तारीफ

गौरव की डिश से जज काफी खुश हुए। रणवीर ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा, ‘जितना बोलना है बोल लो, आज तुम्हारी प्लेट बोल रही है।’ वहीं फराह ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि ये डिश इतनी सुंदर लग रही है कि मैं इसे अपने घर की दीवार पर सजा सकती हूं। सेलेब्रिटी मास्टरशेफ का ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal की Chhaava ने 5 दिन में तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई कितनी?

First published on: Feb 19, 2025 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola