BP Singh Funera CID Team Emotional: भारतीय टेलीविजन के आइकॉनिक क्राइम शो ‘CID’ के जनक और दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बीपी सिंह (BP Singh) के निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. नींद में अंतिम सांस लेने वाले बीपी सिंह को बुधवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. इस बेहद भावुक मौके पर दया (दयानंद शेट्टी), अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) और एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) समेत ‘CID’ की पूरी स्टार कास्ट अपने गुरु को कंधा देती और फूट-फूटकर रोती नजर आई.
नींद में ली अंतिम सांस और सितारों ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज फिल्ममेकर बीपी सिंह का मंगलवार को नींद में ही निधन हो गया था. बुधवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान रिश्तेदार, दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के तमाम बड़े चेहरे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
दया और अभिजीत ने नम आंखों से दिया अर्थी को कंधा
बीपी सिंह की अंतिम यात्रा के वीडियो फैंस को भावुक कर रहे हैं. शो में ‘दया’ का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बीपी सिंह के पार्थिव शरीर पर शॉल ओढ़ाई और ‘अभिजीत’ फेम आदित्य श्रीवास्तव के साथ मिलकर रोते हुए अपने डायरेक्टर की अर्थी को कंधा दिया.
बीपी सिंह को पद्म श्री देने की उठाई मांग
मीडिया से बातचीत के दौरान ‘एसीपी प्रद्युमन’ फेम शिवाजी साटम (Shivaji Satam) ने सरकार से अपील की कि बीपी सिंह के टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अतुलनीय योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म श्री’ (Padma Shri) सम्मान से नवाजा जाना चाहिए.
करियर संवारने और एक्टिंग सिखाने के लिए किया याद
शिवाजी साटम ने बीपी सिंह को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उनके करियर को गढ़ने में बहुत बड़ा रोल निभाया था. बीपी सिंह ने ही उन्हें सिखाया था कि थिएटर के अनुभव को कैमरे के सामने कैसे लाया जाता है और टीवी के लिए कैसे परफेक्ट परफॉरमेंस दी जाती है.
आर्ट के प्रति डेडिकेशन और उम्र संबंधी समस्याए
दयानंद शेट्टी ने इंटरव्यू में बताया कि बीपी सिंह पिछले काफी समय से उम्र संबंधी कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उनके लिए सिर्फ और सिर्फ कंटेंट बनाना ही सब कुछ था और वह जीवन के आखिरी लम्हों तक अपनी आर्ट के लिए पूरी तरह समर्पित रहे.