Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल, भारत के जवाबी हमले पर आधारित होगी कहानी, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्ट

Operation Sindoor Movie: एक्टर कार्तिक आर्यन डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में लीड रोल निभाएंगे.

Kartik Aaryan to star in Vivek Agnihotri's Operation Sindoor
Kartik Aaryan to star in Vivek Agnihotri's Operation Sindoor

Operation Sindoor Movie: अपकमिंग फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में एक्टर कार्तिक आर्यन लीड निभाएंगे. इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री डायरेक्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ‘टाइनी’ ढिल्लों की किताब ‘ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान’ पर आधारित होगी.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी फिल्म

इससे पहले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मार्च में सोशल मीडिया पर इस फिल्म का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि फिल्म की कहानी पहलगाम आतंकी हमले के बाद की घटनाओं पर आधारित होगी. इसके लिए भारतीय सेना की अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर रिसर्च की गई है. विवेक के मुताबिक, इस फिल्म में असली घटनाओं को तथ्यों के साथ दिखाने की कोशिश की जाएगी.

---विज्ञापन---

भूषण कुमार-विवेक अग्निहोत्री मिलकर करेंगे काम

फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भूषण कुमार ने कहा था कि ये कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है. उन्होंने इसे देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की कोशिश बताया. बता दें इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विवेक अग्निहोत्री के बैनर आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर करेंगे. विवेक इससे पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

बात करें कार्तिक आर्यन की तो हाल ही में साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. कार्तिक की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं. वो करण जौहर की ‘नागजिला’ में भी नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की अगली फिल्म, ‘कैप्टन इंडिया’ और कबीर खान की एक अनटाइटल्ड फिल्म है. कार्तिक की नागजिला फरवरी 2027 में रिलीज होगी जबकि कैप्टन इंडिया को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करने की खबर सामने आई है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2026 04:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो