Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

20 साल की नेहा को Bigg Boss में हुआ प्यार, ताशी संग नजदीकियां देख शो में पहुंचे पेरेंट्स; बेटी को दी ये नसीहत

Bigg Boss Malayalam 8: 'बिग बॉस मलयालम 8' में 20 साल की नेहा फातिमा और ताशी (संतोष राज) के अफेयर को देखकर नेहा के पेरेंट्स शो में पहुंचे और बेटी को घर लौटने की सलाह दी. इस लव स्टोरी को लेकर अब सोशल मीडिया पर धार्मिक विवाद छिड़ गया है.

bigg boss malayalam 8 neha fathima
'बिग बॉस मलयालम 8' में 20 साल की नेहा फातिमा और ताशी (संतोष राज) के अफेयर को देखकर नेहा के पेरेंट्स शो में पहुंचे.

Bigg Boss Malayalam 8: रियलिटी शो ‘बिग बॉस मलयालम 8’ (Bigg Boss Malayalam Season 8) के घर में प्यार, ड्रामा और धर्म को लेकर एक बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है. 20 साल की नेहा फातिमा (Neha Fathima) और उम्र में उनसे बड़े संतोष राज (ताशी) के बीच की बढ़ती नजदीकियों को देखकर नेहा के पेरेंट्स सीधे शो के सेट पर पहुंच गए. वीकेंड का वार में अपने माता-पिता की नाराजगी और आंसुओं को देखकर नेहा टूट गईं. वहीं, अब इंटरनेट पर इस लव स्टोरी को लेकर हिंदू-मुस्लिम एंगल पर भयंकर बहस छिड़ गई है, जिसकी लपेट में शो के होस्ट और सुपरस्टार मोहनलाल भी आ चुके हैं.

150 कैमरों के सामने 20 साल की नेहा ने ताशी को किया प्रपोज

‘बिग बॉस मलयालम 8’ में 20 साल की कंटेस्टेंट नेहा फातिमा और उम्र में उनसे काफी बड़े संतोष राज (ताशी) की लव स्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही थी. नेहा ने नेशनल टीवी पर 150 कैमरों के सामने ताशी को प्रपोज करते हुए कहा था कि अगर उनके माता-पिता मानेंगे तो वह इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी.

---विज्ञापन---

पेरेंट्स ने वीकेंड का वार में लगाई क्लास

वीकेंड का वार में होस्ट मोहनलाल ने नेहा के पेरेंट्स को स्क्रीन पर दिखाया. रोते हुए नेहा की मां ने कहा कि बेटी गेम खेलने के बजाय इमोशन्स में उलझ गई है और बाकी कंटेस्टेंट्स उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, पिता ने नाराजगी जाहिर करते हुए नेहा से शो छोड़कर तुरंत घर वापस लौटने की अपील की.

नेहा फातिमा के शो छोड़ने पर सस्पेंस कायम

पेरेंट्स की बातें सुनकर नेहा रोने लगीं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नेहा ने पेरेंट्स के दबाव में शो छोड़ दिया है, हालांकि मेकर्स या चैनल की तरफ से नेहा के एविक्शन या शो छोड़ने पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

लव स्टोरी से जुड़ा हिंदू-मुस्लिम एंगल

सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले ने धार्मिक रूप ले लिया है. मुस्लिम परिवार से आने वाली नेहा की हिंदू लड़के ताशी संग करीबी को लेकर इंटरनेट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे अंतरधार्मिक लव स्टोरी से जोड़कर केरल राज्य और समाज के दोहरे रवैये पर सवाल उठा रहे हैं.

होस्ट मोहनलाल भी ट्रोल्स के निशाने पर आए

नेहा के पेरेंट्स का समर्थन करने और उन्हें शो में बात करने की इजाजत देने पर होस्ट मोहनलाल को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि शो के नियमों और कॉन्ट्रैक्ट को दरकिनार कर कोई पेरेंट कैसे बीच शो में बच्चे को ले जाने का दबाव बना सकता है और मोहनलाल ने इसका समर्थन क्यों किया?

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2026 06:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो