Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 के दूसरे एविक्शन में बेघर होंगे ये दो सदस्य? घरवालों से नहीं मिला सपोर्ट

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते घर के दो सदस्यों पर एविक्शन की तलवार लटकेगी.

Bigg Boss 20 Nomination: सलमान खान के विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ आए दिन अपने लड़ाई-झगड़ों के लिए सुर्खियों में बना हुआ है. इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिले हैं. जहां सलमान खान ने शो का पहला एलिमिनेशन अनाउंस किया और इसी के साथ घर के एक सदस्य का ‘बिग बॉस’ का सफर यहीं खत्म हो गया. सलमान खान ने रोहिद खान का नाम लेते हुए बताया कि वह शो से बाहर हो रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो रिलीज किया, जिसमें इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया के बारे में दिखाया गया. इसके साथ ही शो के नॉमिनेशन को लेकर एक खबर भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस हफ्ते घर के दो सदस्यों पर एविक्शन की तलवार लटकेगी.

नॉमिनेशन की प्रक्रिया

मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में ‘बिग बॉस’ घर के सभी सदस्यों को एक-एक करके कन्फेशन रूम में बुलाते हैं. यहां बिग बॉस सभी घरवालों को किसी दो ऐसे सदस्यों के नाम लेने के लिए कहते हैं, जिन्हें वे नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बाहर रखना चाहते हैं और बचाना चाहते हैं. इसके बाद घर का हर एक सदस्य अपनी जरूरत और समझ के अनुसार दो सदस्यों के नाम लेता है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि इस हफ्ते ईशा रिखी और युंग डीएसए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, क्योंकि घर में किसी ने भी उन्हें बचाने के लिए वोट नहीं किया है.

---विज्ञापन---

किसने किसे चुना

BBTak नाम के एक फैनपेज की पोस्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स से 2 ऐसे सदस्यों को चुनने के लिए कहा गया, जिन्हें वे नॉमिनेशन से बचाना चाहते थे. इसमें स्काउट ने लव और आसिफ, युंग ने माही और लव, अरिशफा ने काजी और माही, कनिका ने काजी और मैरी कॉम, मैरी ने अमरपाली और लव, अमरपाली ने लव और ऋति, काजी ने अरिशफा और माही, माही ने अरिशफा और काजी, ईशा ने कनिका और अरिशफा, आसिफ ने स्काउट और लव, अमन ने उदिति और काजी, लव ने आसिफ और आम्रपाली, ऋति ने अमरपाली और मैरी, उदिति ने काजी और अमन का नाम लिया.

लटकी एविक्शन की तलवार

नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया में घर के किसी भी सदस्य ने युंग डीएसए और ईशा रिखी का नाम नहीं लिया. एक भी सेव वोट न मिलने की वजह से दोनों इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 02:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola