Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: सलमान खान करेंगे टीवी पर वापसी? ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ी बड़ी अपडेट आई सामने

Bigg Boss 20 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान का शो जल्दी वापस लौट रहा है. संभावित कंटेस्टेंट्स और होस्ट को लेकर जानें पूरी डिटेल.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 20: टीवी पर एक बार फिर सलमान खान अपने पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं. ये खबर फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है.पिछले कुछ समय से ओटीटी पर ‘लॉक अप 2’ और ‘अलायंस’ जैसे रियलिटी शोज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. लेकिन इस बीच मेकर्स ‘बिग बॉस 20’ की तैयारी में जुट गए हैं और शो जल्द ही टीवी पर वापसी कर सकता है.

कब शुरू होगा शो?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ की लॉन्चिंग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. माना जा रहा है कि यह शो अक्टूबर 2026 के आखिरी हफ्ते में ऑन एयर हो सकता है. अगर किसी वजह से देरी होती है तो इसकी शुरुआत नवंबर के पहले हफ्ते में होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक शो की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

कौन करेंगा शो होस्ट?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करेंगे? रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं. अगर सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक रहा तो एक बार फिर सलमान खान ही अपने खास अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे. हालांकि, इस खबर की भी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट?

शो के संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स में सैंटी शर्मा, फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, रिद्धिमा गुप्ता, जन्नत जुबैर, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, भागीरथ भट्ट, रूरु ठाकुर, उर्फी जावेद, आवेज दरबार और तुषार करवार जैसे नाम चर्चा में हैं. लेकिन फिलहाल इनमें से किसी भी सेलिब्रिटी की एंट्री पर मेकर्स ने मुहर नहीं लगाई है.

---विज्ञापन---

फैंस के आ रहे रिएक्शन

पिछले कुछ सीजन को लेकर दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले थे. कई लोगों ने शो के फॉर्मेट को दोहराव वाला बताया, वहीं कुछ दर्शकों का मानना था कि ओटीटी पर नए रियलिटी शोज आने के बाद ‘बिग बॉस’ को पहले जैसी लोकप्रियता नहीं मिल रही. ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स इस बार नए ट्विस्ट, अलग कॉन्सेप्ट और दमदार कंटेस्टेंट्स के साथ शो को और दिलचस्प बनाने की कोशिश करेंगे.

‘बिग बॉस 20’ का आगाज

फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ को लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार है. जब तक मेकर्स की ओर से पुष्टि नहीं होती, तब तक शो की रिलीज डेट, होस्ट और कंटेस्टेंट्स से जुड़ी सभी जानकारियों को रिपोर्ट्स और अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 17, 2026 02:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola