Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो में हाल ही में हुआ मिड-वीक एविक्शन दर्शकों के लिए किसी झटके से कम नहीं था. इस दौरान उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज को खास पावर दी गई थी, जिसके बाद तीनों ने मिलकर रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया. रीति के जाने से घर का माहौल भी काफी इमोशनल हो गया था. खासकर आम्रपाली दुबे उन्हें लेकर काफी इमोशनल नजर आईं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान रीति तिवारी के एविक्शन को लेकर घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान ने उन कंटेस्टेंट्स के फैसले पर सवाल उठाया. जिन्होंने रीति को बाहर करने का फैसला लिया था.
सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास
प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि रीति को घर से निकालने से पहले खुद को साबित करने और अपनी गलती सुधारने का मौका तक नहीं दिया गया. सलमान के मुताबिक, रीति ने माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक मौका नहीं मिला.
सीजन की थीम का ‘भाईजान’ ने किया जिक्र
इसके बाद सलमान खान ने शो की इस सीजन की खास थीम ‘तथास्तु’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि घरवाले सोच रहे हैं कि रीति चली गईं और बिग बॉस भी सोच रहे हैं कि वह चली गईं, लेकिन इस सीजन की थीम ही ‘तथास्तु’ है.

फिर स्टेज पर दिखीं रीति तिवारी!
सलमान खान के इतना कहते ही रीति तिवारी अचानक स्टेज पर नजर आती हैं. उन्हें सामने देखते ही आम्रपाली दुबे की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वह खुशी से झूमती और हंसती नजर आती हैं. वहीं, घर के बाकी सदस्यों के चेहरे पर रीति की अचानक वापसी देखकर हैरानी साफ दिखाई देती है.
अब क्या होगा माही-उदिति-यंग का?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रीति तिवारी सच में दोबारा ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री करने वाली हैं या फिर सलमान खान ने सिर्फ माहौल बनाने के लिए यह ट्विस्ट दिखाया है? मेकर्स ने अभी तक रीति की वापसी को लेकर कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. अगर रीति सच में घर में लौटती हैं, तो उदिति सिंह, माही विज और यंग डीएसए के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि उन्हीं के फैसले के बाद रीति शो से बाहर हुई थीं.