Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच हुई घमासान लड़ाई, भोजपुरी क्वीन की बातों पर छलके आंसू

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन में लड़ाई हो जाती है. इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहसबाजी होती है. जिसके कारण माही विज रोने लगती हैं.

Amrapali Dubey-Mahi Vij
Amrapali Dubey-Mahi Vij

बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है और हर दूसरे दिन इसमें नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के हालिया एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें रोहिद खान, तन्मय सिंह और आसिफ खान का नाम शामिल है. इन सभी के बीच आसिफ खान और उदिति सिंह के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. इसके अलावा शो के लेटेस्ट एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली है. इतना ही नहीं आम्रपाली ने माही को तंज कसा, जिसके बाद वह रोने लगी हैं.

माही विज और आम्रपाली के बीच हुई लड़ाई

बिग बॉस 20 के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो में माही विज आम्रपाली दुबे को किचन डिश बनाने के बारे में निर्देश देती हैं. लगातार कमेंट्स के बाद भोजपुरी क्वीन नाराज हो जाती हैं और माही विज को खरी खोटी सुनाने लगती है. आम्रपाली माही को किचन से दूर रहने के लिए कहती हैं और उनका कहना है कि वह खाने में नेगेटिविटी नहीं चाहती.

---विज्ञापन---

आम्रपाली की बातें सुन रो पड़ीं माही विज

आखिरकार दोनों के बीच तीखी बहस हो जाती है. आम्रपाली का कहना है कि माही गेम में बने रहने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट का सहारा लेती हैं. आम्रपाली ने कहा था, “अपने आस-पास जो चार लेकर घूमती है, घूमती रह, मुझे मत समझ उसमे से.” उनकी बातें सुनकर माही विज रो पड़ती हैं. सोशल मीडिया पर यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है और कई लोग आम्रपाली दुबे को शो का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट बता रहे हैं.

---विज्ञापन---

आम्रपाली ने अमन गांधी के करियर पर किया कमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक आम्रपाली दुबे की अमन गांधी के साथ भी तीखी बहस हो गई थी. एक्ट्रेस उनके करियर पर तंज कसते हुए उन्हें स्ट्रगलिंग एक्टर कह डाला था. आम्रपाली का कहना है कि वह कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. हालांकि आम्रपाली की बातों से अमन नाराज हो जाते हैं और पलटवार भी करते हैं. अमन ने कहा कि उन्हें आम्रपाली की आवाज पसंद है, लेकिन उनका चेहरा पसंद नहीं है. जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बयानबाजी होती है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: ‘मुझे टच पसंद नहीं…’ पंचायत के दामाद पर भड़कीं उदिती, ताली देने पर निकाला गुस्सा

First published on: Sep 15, 2026 11:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola