फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ही किसी न किसी की डेटिंग को लेकर चर्चा होती रहती है. बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि अब इन अफवाहों को लेकर एक और नया ट्विस्ट आया है. दरअसल, आज अमोल पाराशर को बर्थडे विश करते हुए कोंकणा ने एक वीडियो शेयर किया है. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कमेंट कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो को फैंस एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट मान रहे हैं.
कोंकणा ने अमोल को किया बर्थडे विश
दरअसल, कोंकणा सेन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कोंकणा आगे की ओर खड़ी हैं और अमोल ठीक उनके पीछे नजर आ रहे हैं. कोंकणा ने सोशल मीडिया पर चल रहे डेडेडाडाडाड ट्रेंड पर अमोल संग रील बनाई है. वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, “जब उसका बर्थडे हो और उसे कुछ भी करने का मन ना हो.” वीडियो में वह अमोल से सवाल करते हुए नजर आ रही हैं कि वह अपना बर्थडे पर क्या करना चाहते हैं. जिस पर अमोल इशारों में कहते हैं कि वह कुछ भी नहीं करना चाहते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा है.
फैंस ने किए कमेंट्स
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लगातार फैंस और सेलेब्स इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. वीडियो पर कुशा कपिला, डॉली सिंह, सुरभि ज्योति, किरण राव समेत कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. इसके अलावा फैंस ने भी कोंकणा और अमोल के रिलेशनशिप पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, “भाई मुझे भरोसा नहीं हो रहा है मेरे दो फेवरेट एक्टर्स डेट कर रहे हैं, यह वाकई बहुत शानदार है.” दूसरे यूजर ने लिखा, “तो मेरे क्रश एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ठीक है, क्या हम सब इस बात पर सहमत हो सकते हैं कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन सॉफ्ट लॉन्च है?
अफवाहों पर बोले थे अमोल पाराशर
बता दें बीते दिनों रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर अमोल ने रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, “किसी ने मुझसे पूछा नहीं और सभी अपने-अपने अनुमान शेयर करने लग गए. पहले मैं हर एक ऐसी खबरों पर रिएक्ट करता था, लेकिन अब मैंने मूव ऑन कर लिया है. अगर कुछ हमारे बीच है और मैं उसे शेयर करना चाहूंगा तो मैं खुद सबसे पहले सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा. हम सभी की लाइफ में लोग होते हैं. किसी से हम क्लोज होते हैं, तो किसी से हम ज्यादा क्लोज होते हैं. हर रिश्ते को नाम देना जरूरी नहीं होता. आप खुश सामने वाला खुश और घरवाले खुश. बस बात खत्म.”
2020 में हुआ था कोंकणा का तलाक
कोंकणा सेन शर्मा को लेकर बात करें तो उन्होंने रणवीर शोरे से 3 सितंबर 2010 को शादी की थी. हालांकि कपल का साल 2015 में अलग हो गए थे और आधिकारिक तौर पर 2020 में तलाक हो गया था. वहीं कोंकणा और अमोल पाराशर ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है और न ही उन्होंने ऑफिशियल तौर पर इसे स्वीकार किया है. लेकिन इस वीडियो को लोग ऑफिशियल मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Konkona Sen Sharma: जीते 2 नेशनल अवॉर्ड, शादी से पहले हुईं प्रेग्नेंट, ऐसी रही कोंकणा की जिंदगी