Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Romantics Anonymous एक्ट्रेस यूरी नाकामुरा का निधन, 44 की उम्र में कैंसर से हारीं जंग

Yuri Nakamura Passes Away: 'रोमांटिक्स एनोनिमस' फेम एक्ट्रेस यूरी नाकामुरा का 44 साल की उम्र में रेक्टल कैंसर से निधन हो गया. उनकी एजेंसी ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

yuri nakamura passes away
yuri nakamura passes away

Yuri Nakamura Passes Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. नेटफ्लिक्स (Netflix) की हिट सीरीज ‘रोमांटिक्स एनोनिमस’ (Romantics Anonymous) फेम साउथ कोरियन-जापानी एक्ट्रेस यूरी नाकामुरा (Yuri Nakamura) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे काफी समय से रेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थीं. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर एशिया भर में खास पहचान बनाने वाली यूरी के जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

44 की उम्र में ली अंतिम सांस

एक्ट्रेस की एजेंसी ‘अल्फा एजेंसी’ ने 14 सितंबर को प्रेस स्टेटमेंट जारी कर बताया कि यूरी नाकामुरा का निधन 1 सितंबर को हुआ. वे पिछले कुछ सालों से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही थीं. उनका अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पूरा किया जा चुका है.

---विज्ञापन---

13 साल बाद दोबारा लौटा कैंसर

एजेंसी ने बताया कि 13 साल पहले भी यूरी को कैंसर हुआ था, जो इलाज के बाद ठीक हो गया था. लेकिन जनवरी 2025 में मेडिकल टेस्ट के दौरान उनमें फिर से कैंसर डिटेक्ट हुआ. सर्जरी के बाद कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया, जिसके बाद वे लगातार इसका ट्रीटमेंट ले रही थीं.

सिंगर के रूप में शुरू किया करियर

जापान के ओसाका में जन्मीं यूरी के पिता ज़ैनिची कोरियन और मां साउथ कोरियन थीं. उन्होंने 1996 में टैलेंट शो से अपने सफर की शुरुआत की और 1998 में ‘यूरिमारी’ (Yurimari) नाम के पॉप बैंड से बतौर सिंगर डेब्यू किया. हालांकि, 1999 में यह ग्रुप अलग हो गया जिसके बाद वे एक्टिंग की तरफ मुड़ गईं.

---विज्ञापन---

2007 में जीता बेस्ट न्यूकमर अवॉर्ड

2003 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद यूरी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 2007 में आई फिल्म ‘पच्चीगी! लव एंड पीस’ (Pacchigi! Love & Peace) में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्होंने ओसाका सिनेमा फेस्टिवल में ‘न्यूकमर अवॉर्ड’ अपने नाम किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘लाइक फादर, लाइक सन’ जैसी कल्ट फिल्मों में भी काम किया.

‘रोमांटिक्स एनोनिमस’ से बटोरीं तारीफें

यूरी नाकामुरा को हाल ही में नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोम-कॉम सीरीज़ ‘रोमांटिक्स एनोनिमस’ में देखा गया था, जिसमें साउथ कोरियन एक्ट्रेस हान ह्यो-जू और जापानी स्टार शून ओगुरी भी थे. सेहत बिगड़ने की वजह से अगस्त 2026 में उन्होंने अपने आने वाले टीवी प्रोजेक्ट्स से नाम वापस ले लिया था.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 04:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola