Tuesday, 24 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

“मेरा सौभाग्य है ये मौका मिला”, गौरव खन्ना की ‘बिग बॉस 19’ के बाद चमकी किस्मत! हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट

Gaurav Khanna New Project: अनपुमा में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाकर पॉपुलर हुए टीवी एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों छाए हुए हैं. पहले 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीती और वहीं अब उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट भी हाथ लग गया है.

Gaurav Khanna New Project

Gaurav Khanna New Project: ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना के लिए 2026 की शुरूआत काफी जबरदस्त हुई है. उन्होंने बीते साल जब ट्रॉफी जीती तो उनके फैंस काफी खुश हुए. उसके बाद गौरव ने यूट्यूब चैनल भी खोला, लेकिन एक ही दिन में वह बंद हो गया था. हालांकि कुछ दिन बाद जब चैनल रिकवर हुआ तो काफी तेजी के साथ सब्सक्राइबर्स बढ़ने लग गए. वहीं अब एक्टर को एक बड़ा प्रोजेक्ट भी हाथ लगा है. इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टर ने खुलासा करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें ये प्रोजेक्ट मिला है. गौरव ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की है.

गौरव खन्ना ने प्रोजेक्ट को लेकर दी जानकारी

इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर गौरव खन्ना ने अपने फैंस के साथ यूट्यूब चैनल के जरिए यह जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि स्पेशल इवेंट को होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. एक्टर ने यह भी बताया कि होस्ट कई बार बन चुके हैं, लेकिन इस तरह के इवेंट को पहली बार होस्ट कर रहे हैं. उन्होंने इसे काफी अलग बताया. एक्टर ने कहा, “स्क्रिप्ट इतनी ज्यादा बड़ी है और ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं. मैं घोड़े पर सवार होकर मंच पर आऊंगा. दो शो होंने और हर शो में 40 हजार लोगों की भीड़ होगी.”

---विज्ञापन---

कौन सा प्रोजेक्ट कर रहे गौरव?

एक्टर ने इस इवेंट को लेकर खुलासा करते हुए फैंस को बताया कि वो रिलायंस फैमिली शो की मेजबानी कर रहे हैं, जो हर साल धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर होता है. वहां का माहौल काफी अलग है. उन्होंने इस अपना सौभाग्य बताते हुए कहा, “ये मेरा सौभाग्य है कि इस साल ये मौका मिला मुझे और पहले भी एक-दो बार पूछा गया था, लेकिन तब बात नहीं बन पाई थी. इस साल ये संभव हो पाया है.” साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि ये कोई टीवी पर ऑन एयर नहीं होगा, लेकिन पर्सनली उनके लिए एक उपलब्धि है.

First published on: Jan 05, 2026 02:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो