Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 के ‘गुंडे’ बने Amaal Mallik, दी भद्दी गालियां; खूब दिखाई दादागिरी

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक गुंडे की तरह बर्ताव करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे ना 'बिग बॉस' का डर है और ना ही सलमान खान का. अमाल मलिक ने इस शो में कई बार अपना अग्रेशन दिखाया है, लेकिन इस बार बात हद से आगे बढ़ गई है. शो में अमाल की बदतमीजियां बढ़ती ही जा रही हैं.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19, Amaal Mallik
अमाल मलिक ने कर दी हदें पार. (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी ‘बिग बॉस’ शो में कई बार सेलिब्रिटीज के असली चेहरे सामने आए हैं. जो स्टार्स दुनिया के सामने अपनी अच्छी इमेज बनाने की कोशिश करते हैं, वो इस शो में आकर फैंस को अपनी पर्सनालिटी से हैरान कर देते हैं. ऐसा ही कुछ इस सीजन में लोगों को अमाल मलिक को देखकर लग रहा है. जो शख्स अपने रोमांटिक गानों के लिए जाना जाता है, वो ‘बिग बॉस 19’ में गुंडा बना फिर रहा है. हर दूसरे दिन अमाल मलिक का अग्रेशन शो में देखने को मिल रहा है. तीन टास्क में अमाल मलिक अपनी हदें पार कर चुके हैं. अब अमाल ने फरहाना भट्ट के साथ जो किया है, वो तो शायद देश की जनता भी माफ नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Amaal Mallik और Malti Chahar पर बरसेगा Salman Khan का कहर, निशाने पर आएंगे 4 कंटेस्टेंट्स

---विज्ञापन---

अमाल ने रोका फरहाना का खाना

जब फरहाना भट्ट ने टास्क में नीलम गिरी की चिट्ठी फाड़ दी थी. इसके बाद पूरा घर फरहाना के खिलाफ हो गया. सबसे ज्यादा फरहाना के साथ बदतमीजी अमाल मलिक ने की. हर कोई फरहाना के खिलाफ था और कुछ लोगों ने तो फरहाना को गालियां तक दीं, लेकिन वो अमाल जिनकी ना चिट्ठी फटी और जो ना घर के कैप्टन थे, वो बिना बात गुंडे बने घूमते नजर आए. अमाल मलिक ने खुद को घर का गुंडा मानकर ये फैसला कर लिया कि वो फरहाना को खाना नहीं खाने देंगे और अगर वो प्लेट लेकर बैठेंगी, तो वो खाना छीन लेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे लगा उन्होंने हग किया…’, Shefali Jariwala के निधन के बाद पति Parag Tyagi संग हुई पैरानॉर्मल घटना

---विज्ञापन---

अमाल ने फरहाना के मुंह से छिना निवाला

नीलम के लिए इंसाफ का देवता बने अमाल मलिक ना सिर्फ शो में एक लड़की को भद्दी गालियां देते हुए नजर आए, बल्कि उन्होंने उस लड़की की मां को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं. अमाल ने फरहाना के साथ वो सुलूक किया, जो इंसानों के साथ तो नहीं किया जाता. किसी के मुंह से निवाला छिनना अमाल को शायद ठीक लगा, लेकिन जनता इसे सपोर्ट नहीं कर रही है. इससे पहले भी नॉमिनेशन टास्क में अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज के ऊपर दादागिरी दिखाई थी. अमाल ने पानीपुरी वाले टास्क में अभिषेक के चेहरे पर टच कर उन्हें प्रोवोक करने की कोशिश की थी.

फरहाना की मां को लेकर की भद्दी बातें

पिंजरे वाले टास्क में भी अमाल मलिक ने अभिषेक को प्रोवोक किया था और अशनूर भट्ट को लेकर भी कमेंट किया था. अब उनकी दादागिरी फरहाना भट्ट पर निकल रही है. उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे शो में किसे खाना मिलेगा और किसे नहीं, उसका फैसला लेना का हक सिर्फ उनका है. खैर अब वीकेंड का वार पर अमाल मलिक की इन हरकतों पर सलमान खान ही एक्शन लेंगे. सलमान खान इस हफ्ते अमाल की अच्छे से क्लास लगाने वाले हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2025 12:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola