Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं पूरी तरह ढकी… मंदिर के सामने खड़ी थी’, बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Bigg Boss 18 fame Actress: बिग बॉस 18 की फेमस इस कंटेस्टेंट के साथ दिल्ली के एक मंदिर के बाहर छेड़छाड़ हुई है, जिसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 fame Edin Rose
बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई छेड़छाड़

Bigg Boss 18 fame Edin Rose: बिग बॉस 18 की फेमस कंटेस्टेंट एडिन रोज एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार एडिन रोज एक वीडियो को लेकर चर्चा में है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एडिन रोज ने बताया कि मंदिर के बाहर उनके साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की. उन्होंने वीडियो में कहा कि वह सुबह 7 बजे मंदिर के बाहर खड़ी थी, उन्होंने पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने थे. इसके बाद भी वो व्यक्ति उनसे 3 बार टकराया और उन्हें टच किया. चलिए आपको बताते हैं कि एडिन रोज ने वीडियो में क्या कुछ बताया है?

मैं पूरी तरह से ढकी हुई हूं…

बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि दिल्ली के मंदिर के बाहर उन्हें एक अनजान शख्स ने काफी परेशान किया और टच किया. एडिन रोज ने कहा कि ये दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी है. मैंने यहां सूट पहना है, मैं पूरी तरह से ढकी हुई हूं. मैं मंदिर के बाहर खड़ी हूं. उसके बाद भी ये व्यक्ति मुझे छेड़ रहा है. ये मुझसे 3 बार टकराया और मुझे टच किया. आगे-पीछे घूमते हुए गाने गा रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढे़: Video: Toxic के सेट से Yash का वीडियो लीक, शर्टलेस क्लिप ने इंटरनेट पर लगाई आग

थप्पड़ मारना चाहती हूं…

एडिन रोज ने वीडियो में आगे बताया कि उन्हें बहुत गुस्सा आ रहा है, वो उसे थप्पड़ मारना चाहती है, लेकिन उनका उसे मारना ठीक नहीं रहेगा. इसके बाद एडिन रोज का कैमरामैन, जिसे उन्होंने ये सारी बातें बताई, ने उस व्यक्ति को 3-4 बार थप्पड़ मारा और उसे वहां से भगा दिया. एडिन रोज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढे़: ऋषभ शेट्टी ने तोड़ा अपनी ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड, Kantara Chapter 1 ने की कितनी कमाई

क्या बोले फैंस?

वहीं, इस वीडियो पर कई फैंस के भी रिएक्शन सामने आए. जहां एक फैन ने लिखा, ‘लड़की, तुम्हें कभी भी यह बताने की जरूरत नहीं है कि तुमने क्या पहना है.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘छी यार, मतलब महिलाओं को अभी भी सुरक्षित महसूस नहीं होता है क्या? क्या विकसित भारत है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये फैक्ट है कि उसे वीडियो की शुरुआत में यह बताना पड़ा कि उसने क्या पहना है, ये हमारे समाज के बारे में बहुत कुछ कहता है.’

---विज्ञापन---
First published on: Oct 15, 2025 10:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola