ASHISH CHANCHLANI IN BIGG BOSS 16: बॉलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान (Salman Khan) टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। उनका इस शो से काफी पुराना नाता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले 12 सीजन से सलमान खान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान ने ये खुलासा किया था कि आने वाला सीजन 16 भी वो ही होस्ट करने वाले हैं। जिसके बाद से फैंस में एक अलग सी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी।
खैर बिग बॉस के सीजन 16 को लेकर अभी भी कई ऐसे सवाल है, जो कि सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से ये सवाल सोशल मीडिया पर काफी पूछा गया है कि आखिर इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं। हालंकि इस बात का खुलासा तो अब तक नहीं हो पाया है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 के मेकर्स ने एक यूट्यूबर को शो में आने के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में फैंस लगातार ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उस यूट्यूबर का नाम क्या है, जो कि सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाला है। तो चलिए आपको ज्यादा सस्पेंस में ना डालते हुए बता ही देते हैं कि वो यूट्यूबर है कौन।
और पढ़िए – Mika Di Vohti: टंग ट्विस्टर के बीच फंसी मीका की दुल्हनियां, सिंगर शान से हारी शर्त
View this post on Instagram---विज्ञापन---
और पढ़िए – Photos: पिंक नाइटी पहन ब्रालेस हुईं उर्फी जावेद, किया इंटरनेट का पारा हाई
ये तो आपको पता ही होगा कि ‘बिग बॉस 16’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयारी में लगा हुआ है। इसी के साथ शो के लिए कंटेस्टेंट की तलाश भी जारी है और खास बात तो ये है कि ‘बिग बॉस 16’ के लिए मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी को मेकर्स ने अप्रोच भी कर दिया है। हालांकि वो शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस सीजन की तरह पिछले सीजन में भी आशीष चंचलानी के शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि वो पिछले सीजन में नहीं आए थे। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या आशिश इस सीजन में मेकर्स का ऑफर एक्सेप्ट करेंगे या नहीं।
यहाँ पढ़िए – टेली–विज़न से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें