Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Diya Aur Baati’s Sooraj teaching Islam to his daughter : तस्वीरें देख चौंके फैंस! Cute Photos Viral

‘दिया और बाती हम’ फेम एक्टर अनस राशिद एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया शो या कमबैक नहीं, बल्कि बेटी आयत के साथ शेयर किया गया उनका एक प्यारा वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनस अपनी बेटी को इस्लाम की तालीम देते और उसके साथ दुआ पढ़ते नजर आ रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 18, 2026 18:20
Share :
Anas Rashid

‘दिया और बाती हम’ फेम एक्टर अनस राशिद एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया शो या कमबैक नहीं, बल्कि बेटी आयत के साथ शेयर किया गया उनका एक प्यारा वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनस अपनी बेटी को इस्लाम की तालीम देते और उसके साथ दुआ पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह आयत से इस्लामिक न्यू ईयर के बारे में सवाल पूछते हैं, जिस पर उनकी बेटी मासूमियत से जवाब देती हैं कि आज पहला मुहर्रम-उल-हराम है। आयत का जवाब सुनकर अनस की खुशी देखने लायक होती है। इसके बाद अनस बेटी से लोगों के लिए संदेश पूछते हैं, तो आयत सभी को इस्लामिक न्यू ईयर की शुभकामनाएं देती हैं। पिता-बेटी के इस खूबसूरत पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है और फैंस उनकी परवरिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अनस राशिद को टीवी के सुपरहिट शो ‘दिया और बाती हम’ में सूरज राठी के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। शो खत्म होने के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली और अपने होमटाउन लौटकर परिवार और खेती-बाड़ी में समय बिताने लगे। आज भले ही अनस टीवी की चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन उनकी सादगी, पारिवारिक जीवन और जमीन से जुड़ा अंदाज फैंस को अब भी बेहद पसंद आता है। यही वजह है कि सूरज राठी के रूप में उनकी यादें आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा हैं।

First published on: Jun 18, 2026 06:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola