आमिर खान इन दिनों अपनी कथित तीसरी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता जल्द ही अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच आमिर की निजी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में आ गया है। यह मामला 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ा है। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म बाजी में आमिर खान और ममता कुलकर्णी ने साथ काम किया था। फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। उस समय ऐसी अफवाहें भी उड़ने लगी थीं कि शादीशुदा होने के बावजूद आमिर, ममता के प्यार में पड़ गए थे और उनसे शादी करना चाहते थे। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया गया कि ममता से शादी न कर पाने की वजह से आमिर ने सुसाइड की कोशिश की थी। हालांकि, ममता कुलकर्णी ने बाद में एक इंटरव्यू में इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मीडिया अक्सर बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है और सामान्य दोस्ती को भी अफेयर का नाम दे दिया जाता है। ममता ने आमिर को एक बेहद दोस्ताना और मस्ती करने वाला इंसान बताया था। उनके मुताबिक, दोनों के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था। उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय आमिर अपनी पत्नी रीना दत्ता के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे थे। ममता की इस सफाई के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग गया था।
---विज्ञापन---
Underworld Don की गर्लफ्रेंड के प्यार में था शादीशुदा Khan एक्टर? देनी चाही जान? हसीना ने बताया सच!
आमिर खान इन दिनों अपनी कथित तीसरी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता जल्द ही अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसी बीच आमिर की निजी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में आ गया है। यह मामला 90 के दशक की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी से जुड़ा है।
First published on: Jun 19, 2026 12:48 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola