Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sanchita Ugale Had Been Struggling for 6 Months। दोस्त ने खोले बड़े ‘राज़’, सुनिए क्या कहा?

टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘साजन घर’ जैसे शोज़ से पहचान बनाने वाली संचिता के निधन के बाद लगातार नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं। उनकी करीबी दोस्त गीतांजलि और पिता के बयानों ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 18, 2026 13:31
Share :
Sanchita Ugale

टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगले की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘साजन घर’ जैसे शोज़ से पहचान बनाने वाली संचिता के निधन के बाद लगातार नए दावे और खुलासे सामने आ रहे हैं। उनकी करीबी दोस्त गीतांजलि और पिता के बयानों ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। गीतांजलि के मुताबिक, संचिता पिछले करीब छह महीनों से लगातार मौत की बातें कर रही थीं। उनका कहना है कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं लगता। उन्होंने दावा किया कि संचिता मानसिक रूप से काफी परेशान थीं, उन्हें किसी भी चीज में खुशी महसूस नहीं हो रही थी और कई दिनों तक नींद न आने जैसी समस्याओं से भी जूझ रही थीं। गीतांजलि ने बताया कि एक शो में लीड रोल मिलने के बावजूद संचिता खुश नहीं थीं। गुजरात से शूटिंग कर लौटने के बाद उनका काम में मन नहीं लग रहा था और उन्होंने जिंदगी को बोझ जैसा महसूस होने की बात कही थी। वहीं, संचिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी मजबूत स्वभाव की थी और वह मानते हैं कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह तनाव में चली गई थीं। उन्होंने पैसों से जुड़े दबावों का भी आरोप लगाया है। मामले में सामने आई कथित डॉक्टर चैट में भी संचिता ने कई महीनों से परेशान रहने और जल्द ठीक न हो पाने की चिंता जाहिर की थी। फिलहाल इस मामले को लेकर कई सवाल बने हुए हैं।

First published on: Jun 18, 2026 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola