Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर खींचा! ट्रोलर्स के निशाने पर आए मशहूर डायरेक्टर, VIDEO VIRAL

हैदराबाद में फिल्म लॉन्च इवेंट के दौरान दिग्गज डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें उनपर दो एक्ट्रेसेस को गलत तरीके से छूने का आरोप लग रहा है. जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

हैदराबाद में हुई एक फिल्म लॉन्चिंग के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मशहूर तेलुगु फिल्ममेकर एक्ट्रेसेस का हाथ पकड़कर उन्हें खींचते नजर आ रहे हैं, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथ लेकर जमकर खरी-खोटी सुनाई, आइए जानते हैं हम किसी बात कर रहे हैं.

क्यों वायरल हो रहा वीडियो

हम के. राघवेंद्र राव की बात कर रहे हैं, जो एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी को सीन समझाते और उनकी पोजिशन सेट करते वीडियो में नजर आ रहे हैं. दरअसल, डायरेक्टर अनिल रविपुडी की आगामी फिल्म के मुहूर्त समारोह में कई बड़े सितारे मौजूद थे. इस खास मौके पर फिल्म के उद्घाटन शॉट को निर्देशित करने के लिए वरिष्ठ फिल्ममेकर के. राघवेंद्र राव को बुलाया गया था.

---विज्ञापन---

क्या है वायरल वीडियो?

समारोह में अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती, नंदमुरी कल्याणराम, कीर्ति सुरेश और कृति शेट्टी समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. वायरल हो रहे वीडियो में राघवेंद्र राव कलाकारों की पोजिशन तय करते दिखाई देते हैं.

क्या सीन के लिए गाइड कर रहे थे डायरेक्टर?

इसी दौरान वह पहले कीर्ति सुरेश का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींचते नजर आते हैं. इसके बाद वह कृति शेट्टी को सीन के लिए गाइड करते हैं और फिर कलाकारों को बताते हैं कि शॉट के दौरान उन्हें किस तरह खड़ा होना है.

---विज्ञापन---

वायरल क्लिप पर लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. कई यूजर्स ने फिल्ममेकर के इस अंदाज पर सवाल उठाए और कहा कि कलाकारों को निर्देश देने के लिए इस तरह छूने की जरूरत नहीं थी. कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताते हुए उनकी आलोचना की.

यूजर्स ने कही ये बात

वहीं दूसरी ओर, कई यूजर्स ने राघवेंद्र राव का बचाव भी किया. उनका कहना है कि अनुभवी डायरेक्टर सिर्फ उद्घाटन शॉट को सेट कर रहे थे और कलाकारों को सही पोजिशन समझाने की कोशिश कर रहे थे. उनके मुताबिक वीडियो के छोटे हिस्से को देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा.

---विज्ञापन---

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिलहाल, इस मामले पर राघवेंद्र राव या फिल्म की टीम की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन इतना जरूर है कि फिल्म लॉन्च का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

First published on: Jun 19, 2026 03:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola