गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं। कभी तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं तो कभी उनके रिश्ते में अनबन और अफेयर को लेकर दावे किए गए। अब इन चर्चाओं पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक हालिया इंटरव्यू में टीना ने बताया कि वह बचपन से ही अपने माता-पिता के बारे में ऐसी खबरें पढ़ती और सुनती आई हैं। उनके मुताबिक, हर दौर में अलग-अलग कहानियां बनाई गईं—पहले ये बातें मैगजीन तक सीमित थीं, फिर इंटरनेट और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैलने लगी हैं। टीना ने कहा कि कई बार सिर्फ क्लिक और व्यूज पाने के लिए बेबुनियाद खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जो एक इंसान के तौर पर उन्हें परेशान करता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने के कारण उन्होंने ऐसे माहौल में मजबूत रहना सीख लिया है और जब सच्चाई आपके साथ हो तो हर अफवाह का जवाब देना जरूरी नहीं होता। दरअसल, पिछले कुछ समय में सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ और गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर कई इंटरव्यू दिए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, गोविंदा और सुनीता दोनों ने तलाक और रिश्ते में दरार की खबरों को खारिज कर दिया था।
---विज्ञापन---
Tina Ahuja Breaks Silence on Govinda-Sunita Divorce Rumours। पापा के ‘अफेयर’ पर खुलासा! जानिए सबकुछ
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह की अफवाहें सामने आती रही हैं। कभी तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं तो कभी उनके रिश्ते में अनबन और अफेयर को लेकर दावे किए गए। अब इन चर्चाओं पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
First published on: Jun 18, 2026 02:06 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola