Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bollywood’s Daring Son-in-Law : खुद भागा..फिर साली को भगाया! हाथ मलते रह गए घरवाले! जानिए कौन ?

बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने असल जिंदगी में प्यार के लिए ऐसा कदम उठाया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने अपनी साली और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की लव स्टोरी में भी अहम भूमिका निभाई।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 18, 2026 09:25
Share :
Shakti Kapoor

बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले शक्ति कपूर ने असल जिंदगी में प्यार के लिए ऐसा कदम उठाया था, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं, बाद में उन्होंने अपनी साली और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की लव स्टोरी में भी अहम भूमिका निभाई। शक्ति कपूर, जिनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है, की मुलाकात 80 के दशक में शिवांगी कोल्हापुरे से हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन शिवांगी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। ऐसे में दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ साल 1982 में भागकर शादी कर ली। समय के साथ परिवारों ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। कुछ साल बाद शिवांगी की बहन और अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे को फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा उर्फ टूटू शर्मा से प्यार हो गया। परिवार के विरोध के बावजूद शक्ति कपूर ने दोनों का साथ दिया और उनके रिश्ते को समझने में मदद की। आखिरकार पद्मिनी और प्रदीप ने 1986 में शादी कर ली। इस तरह शक्ति कपूर पहले अपनी मोहब्बत के लिए घर से भागे और बाद में अपनी साली के प्यार को मंजिल तक पहुंचाने में भी सहारा बने।

First published on: Jun 18, 2026 09:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola