Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

असीम रियाज के पैचअप वाले दावे के बाद हिमांशी खुराना ने किया रिएक्ट, पोस्ट कर कही ये बात

असीम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है. हाल ही में हिमांशी के बयानों के बाद असीम ने रिएक्ट किया था और कहा था कि हिमांशी ने पैचअप करने की कोशिश की. असीम के इन दावों के बाद अब हिमांशी ने पहला पोस्ट किया है.

Himanshi Khurana-Asim Riaz
असीम के पैचअप वाले दावों के बाद हिमांशी ने किया पहला पोस्ट

असीम रियाज और हिमांशी खुराना ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर आए थे. दोनों को इस दौरान प्यार हुआ. हालांकि शो खत्म होने के बाद भी दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया. लेकिन उसके बाद रिश्ता खत्म हो गया. रिश्ता खत्म होने के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए. वहीं, हाल ही में हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि असीम चाहते थे कि वो अपना धर्म बदल लें, जिसके बाद असीम ने अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी कर इस बात से इनकार किया कि उन्होंने किसी से भी अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था. एक्ट्रेस के दावों को नकारने के साथ असीम ने ये भी कहा कि ब्रेकअप के बाद हिमांशी उनके साथ दोबारा रिश्ता शुरू करना चाहती थीं. वहीं, इस पूरे विवाद पर हिमांशी ने भी रिएक्ट किया है.

असीम के दावों पर आया हिमांशी का रिएक्शन

हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है. उन्होंने अपनी बालकनी से दिख रहे खूबसूरत नजारे की एक तस्वीरें पोस्ट की. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “कितना खूबसूरत दिन है.” उन्होंने इसके बैकग्राउंड में गाना, “ओह व्हाट ए ब्यूटीफुल मॉर्निंग’ लगाया है.

---विज्ञापन---

असीम ने ब्रेकअप के बाद पैचअप को लेकर किया दावा

आपको बता दें कि असीम ने हाल ही में दावा किया कि ब्रेकअप के बाद हिमांशी ने उनसे फिर से रिश्ता जोड़ना की कोशिश की थी. एक्टर ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “खराब रिश्ता, थायरॉयड, एंग्जायटी, डिप्रेशन, नाक से खून आना, चेहरा बूढ़ा दिखना, बालों से बदबू आना, चेहरे पर मुहांसे, तो फिर तुमने मार्च में, यानी कि 3 महीने बाद मुझे मैसेज क्यों किया और इस रिश्ते में वापस क्यों आना चाहा? चिंता मत करो, मेरे पास मैसेज और स्क्रीनशॉट हैं, जरूरत पड़ी तो अगली बार पोस्ट कर दूंगा.”

इस मामले पर अपने पहले बयान में असीम ने कहा था कि उन्होंने हिमांशी को फिटनेस के लिए इंस्पायर किया था. उन्होंने ये भी कहा कि उनसे मिलने के बाद वह फिट हुईं और उन्होंने कभी भी धर्म बदलने को नहीं कहा. एक्टर ने कहा था, “इससे पता चलता है कि अटेंशन पाने के लिए आप किस हद तक गिर सकते हैं और जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे इसे बनाने के लिए या उस चीज को क्रेडिट लेने के लिए, जिसमें किसी ने कोई योगदान नहीं दिया, कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी. किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम.”

---विज्ञापन---

हिमांशी ने असीम को लेकर कही थी ये बात

बता दें कि इससे पहले हिमांशी पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थी और उन्होंने असिम संग डेटिंग को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि असिम उन्हें अपने धर्म के बारे में अच्छी बातें बताते थे. एक्ट्रेस को इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा. हालांकि उन्होंने बताया कि, “वे चाहते थे कि मैं इसे समझूं और स्वीकार करूं, लेकिन ये मुझे मंजूर नहीं था. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने भगवान को धोखा दे रही हूं.”

यह भी पढ़ें- ‘धर्म को हथियार…’ हिमांशी खुराना के धर्म परिवर्तन के दावे पर आसिम रियाज ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2026 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola