Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अब मैं भारत में नहीं रहती’, अपूर्वा मखिजा ने छोड़ा देश, कहा- कैंसल कल्चर से थक चुकी हूं

Apoorva Mukhija: मशहूर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा ने लगातार होने वाली ट्रोलिंग और कैंसल कल्चर से परेशान होकर भारत छोड़ दिया है. अब वे न्यू यॉर्क शिफ्ट हो चुकी हैं, जहां वे एक कॉलेज में एमबीए (MBA) की पढ़ाई करेंगी.

Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया पर ‘रेबेल किड’ (Rebel Kid) के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखिजा इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इंटरनेट पर लगातार होने वाली ट्रोलिंग, अनगिनत विवादों और ‘कैंसल कल्चर’ से तंग आकर अपूर्वा ने आखिरकार भारत छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. वे अब देश छोड़कर अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में पूरी तरह शिफ्ट हो चुकी हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपूर्वा ने भारत छोड़ने की असली वजहों और अपने आगे के प्लान्स पर खुलकर बात की है.

कैंसल कल्चर से पूरी तरह थकीं

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बात करते हुए अपूर्वा मखिजा ने स्वीकार किया कि बार-बार सोशल मीडिया पर विवादों में फंसने, ट्रोल होने और फिर कमबैक करने के इस चक्र से वे अब पक चुकी हैं. उन्होंने कहा कि वे खुद को बदलने और संभलकर बोलने की बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी लोग उनसे नाराज हो जाते हैं और उन्हें कैंसल कर देते हैं.

---विज्ञापन---

आर्थिक नुकसान का सताता था डर

अपूर्वा ने बेबाकी से बताया कि जब कोई क्रिएटर कैंसल होता है, तो उसका सीधा असर उसकी कमाई पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि कैंसल होने पर ब्रांड डील्स हाथ से निकल जाती हैं और काम रुक जाता है. अपूर्वा के मुताबिक, कैंसल कल्चर की सबसे खराब बात यही है कि इससे क्रिएटर को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है.

न्यू यॉर्क में पढ़ेंगी एमबीए

अपूर्वा ने साफ किया कि न्यू यॉर्क जाना उनका बचपन का सपना था. उन्होंने वहां के केवल एक ही कॉलेज में एमबीए (MBA) कोर्स के लिए अप्लाई किया था और खुशकिस्मती से उनका एडमिशन हो गया. अब वे भारत के अपने सेलिब्रिटी स्टेटस को पीछे छोड़कर न्यू यॉर्क के एक हॉस्टल में एक आम स्टूडेंट की तरह रहेंगी.

---विज्ञापन---

पुरानी इमेज को कहा अलविदा

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपूर्वा ने लिखा कि वे अब भारत में नहीं रहती हैं. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी पुरानी ‘कलेशी औरत’ वाली इमेज अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. भले ही वे इस नए सफर को लेकर थोड़ी डरी हुई हैं, क्योंकि उनका पूरा करियर और दोस्त भारत में हैं, लेकिन वे आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

कंटेंट बनाने का बदलेगा तरीका

अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए अपूर्वा ने बताया कि अब वे रोजाना या जबरदस्ती वीडियोज नहीं बनाएंगी. अब वे सिर्फ तभी कंटेंट शूट करेंगी जब उनका खुद का मन होगा. वे अपने फैंस के साथ न्यू यॉर्क की अपनी नई स्टूडेंट लाइफ और अनुभव ही शेयर करेंगी.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2026 02:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola