Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘धुरंधर’ के बाद फिर तहलका मचाने को तैयार अक्षय खन्ना, अब इस अवतार में नजर आएंगे एक्टर

'धुरंधर' में रहमान डकैत बन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर दर्शकों को हैरान करने वाले हैं, इस बार एक्टर इस किरदार में गर्दा उड़ाएंगे.

‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने दमदार किरदार से लोगों को हैरान करने वाले हैं, हाल ही में उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें अक्षय के धांसू किरदार में वापसी की बात सामने आई है.

कौनसी है फिल्म?

जी हां, ‘हनु-मान’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा अपने सिनेमाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. उनकी अगली फिल्म ‘महाकाली’ है, जिसको लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज है. अब फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है. माना जा रहा है कि 24 अगस्त को फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की पहली झलक सामने आ सकती है.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट शेयर

दरअसल, आरकेडी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है. ’24 अगस्त द एंड बिगिन्स’ इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन अक्षय खन्ना को शुक्राचार्य के किरदार में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा.

किस रोल में दिखेंगे अक्षय?

अक्षय खन्ना अपनी दमदार अदाकारी और अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. ‘धुरंधर’ में अपनी शानदार मौजूदगी के बाद अब वह ‘महाकाली’ में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वह असुरों के गुरु माने जाने वाले शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे हैं.

---विज्ञापन---

कब दिखेगी पहली झलक?

शुक्राचार्य का किरदार बेहद प्रभावशाली और रहस्यमयी माना जाता है. ऐसे में अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी अभिनेता को इस भूमिका में देखना दिलचस्प होगा. फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस किरदार को लेकर चर्चा है. अब 24 अगस्त को आने वाली पहली झलक से फैंस को उनके किरदार और फिल्म की दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है.

‘महाकाली’ में दिखेगी भव्य दुनिया

प्रशांत वर्मा की ‘हनु-मान’ ने भारतीय कहानियों को नए अंदाज और बड़े विजुअल स्केल पर पेश करके दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब ‘महाकाली’ के जरिए उनका सिनेमाई यूनिवर्स और बड़ा होने जा रहा है.

---विज्ञापन---

कौन बना रहा है फिल्म?

फिल्म का निर्माण आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है. आरके दुग्गल इसे प्रस्तुत कर रहे हैं और रिवाज रमेश दुग्गल प्रोड्यूसर हैं. प्रशांत वर्मा इसके क्रिएटर हैं, जबकि पूजा अपर्णा कोल्लुरु फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

कैसी है फिल्म की स्टार कास्ट?

फिल्म में अक्षय खन्ना के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे. बड़े स्तर की कहानी, शानदार विजुअल्स और भारतीय पौराणिक पृष्ठभूमि के साथ ‘महाकाली’ से काफी उम्मीदें हैं. अब सबकी नजरें 24 अगस्त पर हैं, जब अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य अवतार से पर्दा उठने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2026 01:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola