Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम्बाड 2’ की लोकेशन तलाशने निकली टीम को मिला पहले पार्ट का खास सामान, देखकर रह जाएंगे हैरान

Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' की लोकेशन तलाशने निकली मेकर्स की टीम को वाड़ा से पहले पार्ट की असली 'आटे की गुड़िया' के मोल्ड्स और पुराना ताला खोलने वाला औजार मिला है. इस खोज ने फिल्म की पूरी टीम को भावुक कर दिया.

Tumbbad 2: साल 2018 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ (Tumbbad 2) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है. हाल ही में जब मेकर्स की टीम ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग के लिए लोकेशन्स की रेकी करने पहुंची, तो उन्हें वहां कुछ ऐसा मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया. शूटिंग वाली जगह से टीम को पहले पार्ट में इस्तेमाल किया गया वही ऐतिहासिक सामान बरामद हुआ है, जो सालों से वहां सुरक्षित पड़ा था.

वाड़ा में मिला पहले पार्ट का सामान

‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग लोकेशन्स फाइनल करने के लिए मेकर्स की टीम हाल ही में उसी पुराने वाड़ा (महल) में पहुंची, जहां पहली फिल्म की शूटिंग हुई थी. रेकी के दौरान टीम को वहां पहले पार्ट में इस्तेमाल किए गए ‘आटे की गुड़िया’ के ओरिजिनल मोल्ड्स (सांचे) और वही पुराना लॉक ओपनर मिला. सालों बीत जाने के बाद भी ये चीजें वहां बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पड़ी थीं.

---विज्ञापन---

क्रू मेंबर्स हुए भावुक

इस अचानक हुई खोज से पूरी टीम बेहद हैरान और भावुक हो गई. क्रू मेंबर ने बताया कि वे केवल लोकेशन देखने गए थे और उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि पहली फिल्म का कोई सामान वहां मिलेगा. ऐसा लगा मानो उस जगह ने सीक्वल के लिए पहली फिल्म की यादों और उसकी विरासत को संभाल कर रखा हुआ था.

नवाजुद्दीन और आलिया की नई एंट्री

सोहम शाह स्टारर ‘तुम्बाड’ अपनी अनोखी कहानी और लोककथाओं वाले ट्रीटमेंट की वजह से काफी पसंद की गई थी. अब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बार सीक्वल में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट भी मुख्य और बेहद अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---

आदेश प्रसाद कर रहे डायरेक्ट

फिल्म का निर्माण सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के डॉक्टर जयंतीलाल गड़ा मिलकर कर रहे हैं. ‘आरआरआर’ (RRR) और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी बड़ी फिल्में देने वाले पेन स्टूडियोज के जुड़ने से इसका स्केल काफी बड़ा हो गया है. इस मच-अवेटेड सीक्वल का डायरेक्शन आदेश प्रसाद संभाल रहे हैं.

2027 में थिएटर्स में होगी रिलीज

साल 2024 में जब पहली ‘तुम्बाड’ को थिएटर्स में दोबारा री-रिलीज किया गया था, तब भी इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब इस यूनिवर्स का नया और खौफनाक अध्याय यानी ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 19, 2026 01:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola