Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं वो नहीं जिस पर FIR हुआ’, RPF जवान पर रेजर से हमला मामले में एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने दी सफाई

Antara Banerjee Controversy: 'बढ़ो बहू', कसौटी जिंदगी की', 'दिव्या दृष्टि', 'लाल इश्क', 'गुमराह' और 'सावधान इंडिया' जैसे टीवी शो, वेब सीरीज और मशहूर म्यूजिक वीडियो "छाप तिलक" में काम करने वाली एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने RPF से बदसलूकी और ब्लेड से हमले के आरोपों पर सफाई दी है.

Antara Banerjee Controversy

Antara Banerjee Controversy: एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी से जुड़ा ये विवाद तब शुरू हुआ जब कई न्यूज पोर्टल्स, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स ने एक ऐसी FIR की रिपोर्टिंग करते हुए अंतरा बनर्जी की फोटो छाप दी, जिसका उनसे कोई लेना-देना नहीं था. FIR की जांच में सामने आया कि शिकायत में जिस व्यक्ति का नाम था, वो महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी थीं, न कि एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी.

एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने दी सफाई

दोनों व्यक्तियों के बीच साफ फर्क होने के बावजूद, अंतरा की फोटो कई प्लेटफॉर्म्स पर बड़े पैमाने पर शेयर की गई, जिससे उनके परिवार, दोस्तों और काम से जुड़े लोगों के बीच कन्फ्यूजन और परेशानी पैदा हुई. इसी विषय पर सफाई देते हुए एक्ट्रेस ने मीडिया से बात की और कानूनी मामले के सिलसिले में अपनी फोटो इस्तेमाल करने से पहले जांच-पड़ताल न किए जाने पर निराशा जाहिर की.

---विज्ञापन---

बेवजह हुआ कन्फ्यूजन

अंतरा ने कहा, “FIR की एक साधारण सी जांच से ही यह साफ हो जाता कि इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. फिर भी मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया और कई प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, जिससे बेवजह कन्फ्यूजन पैदा हुआ और मेरी इज्जत को नुकसान पहुंचा.”

Antara Banerjee

परिवार को मानसिक तनाव और भावनात्मक सदमा पंहुचा

एक्ट्रेस ने बताया कि खबरें छपने के 24 घंटे के अंदर ही उन्हें चिंता करने वाले रिश्तेदारों, इंडस्ट्री के साथियों, मीडिया प्रोफेशनल्स और चाहनेवालों से 900 से ज्यादा फोन कॉल, WhatsApp मैसेज और सोशल मीडिया मैसेज मिले, जो इस मामले पर सफाई चाहते थे. अंतरा के मुताबिक, इस घटना से उन्हें और उनके परिवार को बहुत ज्यादा मानसिक तनाव और भावनात्मक सदमा पंहुचा. इसपर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सालों की कड़ी मेहनत से अपनी पहचान और प्रतिष्ठा बनाई है. किसी ऐसे मामले से जोड़ा जाना बेहद दुखद है, जिससे मेरा कोई लेना-देना ही नहीं है.”

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने दी हिदायत

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अंतरा ने उन सभी मीडिया संगठनों, वेबसाइटों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पेजों से अपील की जिन्होंने उनकी तस्वीर छापी थी कि वे तुरंत गलत तस्वीर हटा दें और सही जानकारी के साथ अपनी रिपोर्ट अपडेट करें. उन्होंने कहा, “मैं सभी पब्लिकेशन, पोर्टल, टेलीविजन चैनल, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनुरोध करती हूं कि जहां भी मेरी तस्वीर या पहचान का गलत इस्तेमाल हुआ है, वहां जानकारी सही की जाए. जिम्मेदार पत्रकारिता की शुरुआत तथ्यों की पुष्टि (वेरिफिकेशन) से होती है.”

Antara Banerjee

मीडिया से एक्ट्रेस ने की खास अपील

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उनका मकसद मीडिया पर हमला करना नहीं, बल्कि पत्रकारिता में तथ्यों की जांच और जवाबदेही के महत्व को उजागर करना था. उन्होंने आगे कहा, “ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है. आज अंतरा बनर्जी हैं; कल कोई और हो सकता है. प्रतिष्ठा बनाने में सालों लगते हैं और उसे खराब होने में बस कुछ मिनट. एक दिन से भी कम समय में 900 से ज्यादा कॉल और मैसेज यह दिखाते हैं कि गलत जानकारी कितनी तेजी से फैलती है. मुझे उम्मीद है कि ये घटना किसी की पहचान को कानूनी मामले से जोड़ने से पहले ज्यादा जिम्मेदारी और तथ्यों की पुष्टि को बढ़ावा देगी.”

---विज्ञापन---

इसी के साथ अंतरा बनर्जी ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित संगठन जल्द ही इस गलती को सुधारेंगे और ये पक्का करेंगे कि भविष्य में दूसरों के साथ ऐसी घटनाएं न हों.

First published on: Aug 19, 2026 04:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola