Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार के पर्स में KBC 18 में लगी भयानक आग, देखकर दंग रह गए अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान

अक्षय कुमार सैफ अली खान के साथ हाल ही में केबीसी 18 में अपनी फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अमिताभ ने जब उनसे पूछा कि आप पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं, तो तस्वीर दिखाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपना पर्स खोला तो उसमें आग लग गई, जिसे देख सब हैरान रह गए.

Akshay Kumar-Amitabh bachchan-Saif Ali Khan
Akshay Kumar-Amitabh bachchan-Saif Ali Khan

कौन बनेगा करोड़पति टीवी का मोस्ट पॉपुलर क्विज रियलिटी शो है. जिसे सालों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. शो में अक्सर ही बॉलीवुड के कलाकार अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचते रहते हैं. वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने इस शो में शिरकत की है. इन दिनों सैफ और अक्षय अपनी आने वाली फिल्म हैवान का प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं, केबीसी 18 में पहुंचने के बाद अक्षय कुमार ने बताया कि वह पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं. हालांकि जब वह पर्स दिखा रहे थे, तब उसमें आग लग गई, जिसने वहां सभी को हैरान कर दिया.

पर्स में किसकी तस्वीर रखते हैं अक्षय कुमार

दरअसल, सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में केबीसी की हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने अक्षय कुमार और सैफ अली खान बैठे हैं. इस दौरान बिग बी अक्षय से पूछते हैं, “आप चार्ली चैप्लिन के बहुत बड़े फैन हैं. अपने पर्स में आप उनकी तस्वीर भी रखते हैं. जिस पर अक्षय ने कहा कि जी मैं बहुत बड़ा फैन हूं.” इस बीच बिग बी उनसे पर्स के बारे में पूछते हैं और फोटो दिखाने को कहते हैं. जिसके बाद अक्षय कहते हैं, “सर आपकी भी तस्वीर है. तो बिग बी हैरान रह जाते हैं. इसपर बिग बी ने पूछा, “मेरी तस्वीर.”

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार के पर्स में लगी आग, डरे बिग-बी

बिग बी के ऐसा कहते ही अक्षय अपनी चेयर से उठते हैं और अमिताभ की ओर बढ़ते हैं. जैसे ही वो अमिताभ के करीब पहुंचते हैं और पर्स खोलते हैं, वैसे ही उसमें आग लग जाती हैं. इसे देखकर बिग बी डर जाते हैं और सैफ अली खान चौंक जाते हैं. दोनों सोचते हैं कि ये अचानक क्या हुआ. इसपर अक्षय कुमार हंस पड़ते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये प्रैंक देखके हंसी रूकेगी नहीं.” इसके बाद अक्षय ने अमिताभ की यंग एज की फोटो सभी को दिखाई और फिर बिग बी ने उन्हें थैंक्यू कहा.

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी हैवान

फिल्म हैवान को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार नजर आएंगे. दोनों मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के सालों बाद किसी फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म में सैफ हीरो और अक्षय विलेन के रोल में दिखाई देंगे. मूवी 11 सितंबर को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- ‘हैवान’ के बाद फिर साथ आएंगे प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, इस फिल्म से मचाएंगे धमाल

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2026 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola