Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘I Love you नदीम…’ तलाक के बाद Mahhi Vij ने अपने Forever से किया प्यार का इजहार, बेटी बोलीं- माय अब्बा

Mahhi Vij: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज इस समय अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी फिलिंग्स और प्यार को जाहिर किया है.

---विज्ञापन---

Mahhi Vij
Mahhi Vij

Mahhi Vij: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज अपने कमबैक के साथ ही खबरों में भी छा गई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति जय भानुशाली से तलाक की अनाउंसमेंट की और अपनी 14 साल पुरानी शादी तोड़ दी. तलाक के ऐलान के कुछ दिन बाद ही माही विज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते पूरे इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस पोस्ट में माही विज ने अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम के लिए अपनी फिलिंग्स और प्यार को जाहिर किया है. माही की बेटी तारा ने भी नदीम के लिए एक पोस्ट शेयर किया है.

मैंने तुम्हें दिल से चुना है…

दरअसल, माही विज के बेस्ट फ्रेंड नदीम का कल बर्थडे था. एक्ट्रेस ने अपने खास दोस्त को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. माही ने इंस्टाग्राम पर नदीम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें माही अपने दोस्त नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ माही ने नदीम के लिए एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी पोस्ट किया, जिसमें माही ने लिखा, ‘उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जिसे मैंने बाय चांस नहीं बल्कि दिल से चुना है.’

---विज्ञापन---

तुम मेरे फॉरएवर हो…

माही विज ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘जो हमेशा मेरी बात सुनता है, तब भी जब मैं एक शब्द भी नहीं कहती, जो मेरे साथ हमेशा खड़ा रहता है इसलिए क्योंकि वह चाहता है, इसलिए नहीं कि उसे करना है. तुम ही मेरी फैमिली हो, मेरा सेफ प्लेस हो, मेरा फॉरएवर हो. तुम मेरे सिर्फ सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं हो, तुम मेरा सुकून, मेरी ताकत, मेरा घर भी हो. मैं जैसी हूं वैसी ही तुम्हारे साथ रह सकती हूं.’

आई लव यू, नदीम…

आखिर में माही विज ने दोस्त के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, ‘मैं तुमसे प्यार करती हूं, नदीम, इसलिए नहीं कि तुम ऐसे हो, बल्कि इसलिए कि तुम मुझे कैसा फील कराते हो.’ माही ही नहीं, उनकी बेटी तारा ने भी नदीम को बर्थडे विश किया. तारा ने अपने इंस्टाग्राम पर नदीम के साथ एक फोटो शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे, माय अब्बा. मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं. आपकी तारा.’

---विज्ञापन---
First published on: Jan 11, 2026 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola