Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तारक मेहता…’ की ‘दयाबेन’ नहीं बन पातीं दिशा वकानी! एक सलाह ने बदल दी एक्ट्रेस की जिंदगी

Actress Disha Vakani Popular Dayaben Role Story: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' फेम दिशा वकानी की जिंदगी को एक सलाह ने पूरी तरह से बदलकर रख दी.

Actress Disha Vakani Popular Dayaben Role Story: टीवी का मोस्ट पॉपुलर फैमिली शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सालों से लोगों का फेवरेट टीवी शो बना हुआ है. वैसे तो इस शो के सभी किरदार फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन अगर बात हो शो के सबसे चहेते किरदार की तो उसमें सबसे पहला नाम ‘दयाबेन’ का आता है. शो में ये किरदार एक्ट्रेस दिशा वकानी ने इतने शानदार तरीके से निभाया था कि आज कोई उनकी जगह नहीं ले पाया है. लेकिन क्या आपको पता है दिशा वकानी के हाथ से उनका ये आइकॉनिक किरदार लगभग छूटने ही वाला था, लेकिन आखिरी वक्त पर एक्ट्रेस अपारा मेहता की एक सलाह ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. चलिए आपको पूरा किस्सा विस्तार से समझाते हैं.

दिशा वकानी को किसने दी थी सलाह?

टेली मसाला को दिए एक इंटरव्यू में अपारा मेहता ने बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस दिशा वकानी को उन्होंने ही सलाह दी थी कि वो इस शो में काम करें. अपारा मेहता ने कहा, ‘मैंने दिशा वकानी से, जो ‘दयाबेन’ का किरदार निभाती थीं, इस शो में काम करने के लिए कहा था. हम मोहन स्टूडियो में थे जब उन्होंने मुझे बताया कि ‘मेरा नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है लेकिन मुझे एक ड्रामा टूर के लिए लंदन जाना है.’ पहली बार मैंने किसी एक्ट्रेस को ड्रामा में न जाने की सलाह दी थी. शो न करने की सलाह दी थी. मैंने उनसे कहा कि यह शो 6-8 साल तक चलेगा. उस वक्त ही मैंने भविष्यवाणी कर दी थी कि यह शो इतने लंबे समय तक चलेगा.’

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने की दिशा वकानी की तारीफ

इंटरव्यू के दौरान अपारा मेहता ने दिशा वकानी के काम और टैलेंट की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मैं दिशा की बहुत बड़ी फैन हूं. मैं फिर से यही कहूंगी कि जिन लोगों ने दिशा को ‘तारक मेहता’ शो में दयाबेन के किरदार में देखा है, वो उससे कहीं ज्यादा टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. वो सीरियस किरदार इतने अच्छे तरीके से निभाती हैं कि उन्हें उस रूप में देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि वो इतनी अच्छी कॉमेडी भी कर सकती हैं. मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं. जब मैंने उन्हें पहली बार एक्टिंग करते हुए देखा था, तो मैंने उनसे कहा, दिशा, मैं पूरी लाइफ टाइम के लिए तुम्हारी फैन बन गई हूं.’

दिशा वकानी की वापसी की उम्मीद

बता दें कि साल 2017 में दिशा वकानी ने प्रेग्नेंसी के चलते ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से ब्रेक लिया था. उस समय बताया गया था कि दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर हैं. हालांकि, उसके बाद से वह कभी शो में नजर नहीं आईं. फैंस को उम्मीद है कि वो जल्द ही शो में वापसी करेंगी. इस समय दिशा वकानी दो बच्चों की मां हैं, उन्होंने साल 2022 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola