Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कपिल शर्मा की इस हीरोइन ने खड़ा किया 50 करोड़ का बिजनेस! 1BHK से शुरू किया था कारोबार

Kapil Sharma Actress Built rs 50 Crore Business: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आईं इस हसीना ने एक्टिंग करने के साथ-साथ करोड़ों का कारोबार खड़ा कर लिया है.

Parul Gulati, Parul Gulati business, Parul Gulati net worth, Parul Gulati Nish Hair, Nish Hair, Parul Gulati Shark Tank India, Parul Gulati 50 crore business, Parul Gulati 4 BHK house, Parul Gulati home tour,
कपिल शर्मा की इस हीरोइन ने बनाई 50 करोड़ की कंपनी (Social Media)

Kapil Sharma Actress Built Rs 50 Crore Business: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर उद्यमी पारुल गुलाटी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पारुल गुलाटी उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब मिला हुआ है. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में काम करने वाली पारुल गुलाटी आज अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस के लिए लोगों के बीच फेमस है. हाल ही में पारुल के घर पर अर्चना पूरन सिंह उनके पति परमीत सेठी और उनके दोनों बेटे उनके होम टूर के लिए पहुंचे. इस दौरान पारुल ने अपने बिजनेस के शुरुआती दिनों से लेकर कई बातें भी शेयर की. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

पारुल गुलाटी के घर पहुंची अर्चना की फेमिली

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब व्लॉग में वो अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ एक्ट्रेस पारुल गुलाटी के घर पहुंची. पारुल गुलाटी ने इन सभी लोगों का अपने 4 बीएचके डुप्लेक्स हाउस में वेलकम किया. पहले तो पारुल ने अर्चना और उनकी फैमिली को अपने आलीशान घर का होम टूर कराया. इसके बाद उन्होंने साथ में बैठकर काफी बातें की. इस दौरान पारुल ने अपनी कंपनी ‘निश हेयर’ की शुरुआत के बारे में बताया. पारुल ने कहा कि उन्होंने अपनी मां के साथ मिल कर 1BHK से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी.

---विज्ञापन---

कैसे हुई एक्टिंग करियर की शुरुआत?

पारुल गुलाटी ने बताया कि फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्हें साल 2009 में टीवी शो ‘ये प्यार ना होगा कम’ के लिए सिलेक्ट किया गया. जिसके बाद वो अपनी मां के साथ मुंबई शहर में आईं और अपना एक्टिंग करियर शुरू किया. इसके बाद पारुल ने ‘गर्ल्स हॉस्टल’, ‘द रायकर केस’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘योर ऑनर’ जैसे कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया. पारुल ने कहा, ‘मेरा सिलेक्शन फेसबुक पर एक टीवी शो के लिए हुआ था. इसी तरह मैं मुंबई आई, मेरी मां भी साथ आईं और हम यहीं बस गए. फिर हम वापस नहीं गए.’

कैसे खड़ा हुआ ‘निश हेयर’?

अपने बिजनेस की शुरुआत के बारे में बताते हुए पारुल गुलाटी ने कहा, ‘मैंने यहां (मुंबई) पहले एक्टिंग से करियर की शुरुआत की. फिर मैंने बालों का बिजनेस शुरू किया. मम्मी और मैं इसे साथ-साथ मिलकर लिविंग रूम में करते थे. हमारा घर पास ही था. हम पहले 1BHK में रहे, फिर 2BHK में, फिर 3BHK में, फिर ऑफिस में, और फिर इस घर में हैं.’ बता दें कि पारुल गुलाटी ने एक्टिंग के साथ-साथ हेयर एक्सटेंशन ब्रांड ‘निश हेयर’ की शुरुआत की थी. इस ब्रांड को उन्होंने साल 2017 में लॉन्च किया था. जब साल 2023 में ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’ में पारुल गुलाटी नजर आईं तो वो और उनका ब्रांड रातों-रात पॉपुलर हो गया. उस वक्त उनकी कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 50 करोड़ रुपये थी. वहीं, साल 2024-2025 में इसका रेवेन्यू लगभग 34 करोड़ रुपये था.

पारुल गुलाटी के पास कितने बिजनेस हैं?

इस हेयर एक्सटेंशन ब्रांड बिजनेस के अलावा पारुल गुलाटी ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी एक नई शुरुआत की है. वो गोवा के मल्किन हॉस्टल की मालकिन हैं, जो एक रेनोवेटेड गोअन हाउस है. इस हाउस में होस्टल, प्राइवेट रूम्स, एक स्विमिंग पूल, बगीचा और कॉमन एरिया हैं. इसके अलावा, उनके पास गोवा के नेरुल में एक दो बेडरूम का विला भी है. पारुल को हाल ही में करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में देखा गया था, जहां से वो हाल ही में बाहर हुईं हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 23, 2026 11:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola