Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, साउंड सेटअप गिरने से लगी दो स्टूडेंट्स को चोट

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक का शनिवार को प्री-रिलीज इवेंट था. इस इवेंट के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. वहीं पर भगदड़ मचने से कुछ स्टूडेंट्स को चोट लग गई है.

Yash Toxic Event
टॉक्सिक के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा

यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले हैदराबाद में शनिवार 22 अगस्त को एक इवेंट रखा गया था. हालांकि फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में एक हादसा हो गया है. इस इवेंट में फैंस और स्टूडेंट्स भारी संख्या में वहां पर पहुंचे थे, लेकिन अचानक साउंड और लाइटिंग सेटअप का हिस्सा गिर गया. जिसके कारण स्टूडेंट्स को चोट लग गई.

इवेंट में हुआ हादसा

दरअसल, मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में टॉक्सिक का इवेंट हुआ था. इवेंट के दौरान बताया जा रहा है जब यश दर्शकों को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ बेकाबू हो गई है और भगदड़ मच गई. खबरों के मुताबिक स्टेज के पास जमा स्टूडेंट्स की तरफ एक बड़ा साउंड बॉक्स सेटअप गिर गया. गुल्टे और TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक कई स्टूडेंट्स घायल हो गए. इस बीच एक स्टूडेंट के बेहोश होने की भी खबर सामने आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि घायल स्टूडेंट्स को इलाज के लिए एम्बुलेंस लेने आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि घायलों की सही संख्या के बारे में पूरी तरह से जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

यश ने स्टूडेंट्स को लेकर जताई चिंता

वहीं, इवेंट के दौरान यश ने भी सभी से शांति बनाए रखने को कहा था. एक्टर ने इस दौरान अपना भाषण भी रोका और स्टूडेंट्स की सुरक्षा पर ध्यान दिया. उन्होंने स्टूडेंट को अपनी जगह पर बैठे रहने और सावधानी बरतने को कहा. साथ ही आयोजकों से स्थिति के बारे में भी पूछा. वहीं, इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. क्योंकि इवेंट में हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी. फिल्म 1940 से 1970 के बीच में गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है. इस फिल्म को CBFC ने A सर्टिफिकेट दे दिया है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में दिखा जलवा, चंद घंटों में बिक गए 85 हजार टिकट

First published on: Aug 23, 2026 10:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola