Sunday, 23 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कोमल रानी संग शादी की अफवाहों पर भड़के गोविंदा, चल रहे ड्रामे पर ‘चीची’ ने दे दी वॉर्निंग

गोविंदा की शादी और तलाक को लेकर वायरल हो रही अफवाहों पर अभिनेता ने सख्त रुख अपनाया है. सार्वजनिक नोटिस में 100 करोड़ रुपये तक की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के कारण चर्चा में हैं. एक्टर की कथित दूसरी शादी और तलाक से जुड़ी कई तरह की बातें इंटरनेट पर सामने आ रही हैं. अब इन अफवाहों के बीच गोविंदा की ओर से एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई है.

गोविंदा ने लिया कानून का सहारा

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि गोविंदा ने रानी स्वर्णकार से कथित तौर पर कोर्ट मैरिज कर ली है. इससे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बाद में इन खबरों को गलत बताया गया था. अब लगातार सामने आ रही ऐसी खबरों पर गोविंदा ने कानूनी रुख अपनाया है.

---विज्ञापन---

झूठी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

गोविंदा की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म, कंटेंट क्रिएटर्स और आम लोगों को चेतावनी दी गई है. नोटिस में कहा गया है कि अभिनेता या उनके परिवार से जुड़ी किसी भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण या अपुष्ट जानकारी को तैयार या प्रसारित न किया जाए.

गोविंदा ने अपनाया सख्स रुख

खास तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे फोटो, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड तस्वीरों, डीपफेक और AI से तैयार कंटेंट को लेकर भी सख्त रुख अपनाया गया है.

---विज्ञापन---

कितने करोड़ रुपये के दावे की हुई बात?

नोटिस में कहा गया है कि गोविंदा की आवाज, तस्वीर, पहचान या उनकी समानता का इस्तेमाल करके AI अथवा डिजिटल तकनीक से कोई सामग्री तैयार करने या उसमें बदलाव करने की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे मामलों में मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

नोटिस में क्या कुछ बातें कहीं गईं हैं?

इतना ही नहीं, कथित तौर पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये तक के दावे की बात भी कही गई है. जरूरत पड़ने पर बैंक खातों, संपत्ति और पासपोर्ट से जुड़े कानूनी कदम उठाने की मांग अदालत में करने की बात भी नोटिस में कही गई है.

---विज्ञापन---

निजी जिंदगी पर अफवाहों से नाराज गोविंदा

नोटिस में यह भी कहा गया है कि गोविंदा की छवि खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से झूठी खबरें फैलाई जा सकती हैं. अभिनेता की ओर से ऐसी गतिविधियों को मानसिक और सामाजिक नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है.

गोविंदा ने उठाया सख्त कदम

फिलहाल, गोविंदा की ओर से जारी यह नोटिस साफ संकेत देता है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर बिना पुष्टि के खबरें या सोशल मीडिया पोस्ट अब आसानी से नजरअंदाज नहीं किए जाएंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2026 10:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola