---विज्ञापन---

BYD की Seagull है धाकड़ ईवी कार, 400 km की रेंज और कीमत भी 10 लाख से कम, जानें शानदार फीचर्स

BYD Seagull EV: इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की काफी डिमांड है। इसी कड़ी में चीनी कार निर्माता कंपनी BYD की धांसू कार है Seagull EV. यह दमदार कार सिंगल चार्ज पर 400 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे सिस्टम मिलेंगे। इंडिया में BYD Atto 3 और […]

फाइल फोटो

BYD Seagull EV: इन दिनों इलेक्ट्रिक कारों की काफी डिमांड है। इसी कड़ी में चीनी कार निर्माता कंपनी BYD की धांसू कार है Seagull EV. यह दमदार कार सिंगल चार्ज पर 400 km तक की ड्राइविंग रेंज देती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे सिस्टम मिलेंगे।

इंडिया में BYD Atto 3 और BYD e6 उपलब्ध 

हाल ही में कंपनी ने अपनी इस दमदार का कार को चीनी बाजार में पेश किया है। BYD की यह माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है। यह इंडियन मार्केट में कब आएगी फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। फिलहाल कंपनी इंडिया में BYD Atto 3, BYD e6 को बेचता है। अनुमान है कि इंडियन बाजार में Seagull E और BYD Seal को पेश करेगी।

BYD Seagull  price, BYD Seagull  mileage, auto news

फाइल फोटो

कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm है

जानकारी के अनुसार BYD Seagull बेहद स्लीक और स्टाइलिश मिनी इलेक्ट्रिक कार है। इसमें डायनेमिक्स लाइव और शॉर्प एंगल मिलते हैं। कार की लंबाई 3780 mm और चौडाई 1715 mm है। कार की ऊंचाई 1540 mm की है। कार में क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।

कार में 55 kW और 70 kW बैटरी पैक में मिलता है।

कार दिखने में बेहद आकर्षक है और इसमें तेज रोशनी वाली हेडलाइट्स दी गई हैं। यह 4 सीटर आरामदायक फैमिली कार है। कार में 2500 mm. का व्हीलबेस दिया गया है, जो इसे तीव्र मोड़ पर चलते हुए नियंत्रित रखते हैं। कार में 55 kW और 70 kW बैटरी पैक में मिलता है।

कार की टॉप स्पीड 130 km/h है

कार की टॉप स्पीड 130 km/h है। कार को कॉम्पैक्ट आकार में रखा गया है। कार शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। कार में हैवी सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे राइडर को आरामदायक सफर मिलता है। इससे लंबी दूरी के सफर में थकान कम होती है।

First published on: Jun 27, 2023 03:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.