---विज्ञापन---

boAt Nirvana 525 ANC: दुनिया का पहला Dolby Audio वाला नेकबैंड लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

boAt Nirvana 525 ANC Launch Price in India: दिग्गज ऑडियो कंपनी BoAt ने एक नया नेकबैंड ईयरबड लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से दुनिया का पहला Dolby Audio वाला वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया गया है जिसका नाम boAt निर्वाण 525 एएनसी है। इसके जरिए यूजर्स का ऑडियो एक्सपरियंस काफी बढ़ सकता है। आइए निर्वाण […]

BoAt Nirvana 525ANC, Boat, BoAt Nirvana 525ANC Review, BoAt Nirvana 525ANC Specifications, BoAt Nirvana 525ANC Price, BoAt Nirvana 525ANC Features, boat nirvana 525, boat anc headphones, anc earbuds,

boAt Nirvana 525 ANC Launch Price in India: दिग्गज ऑडियो कंपनी BoAt ने एक नया नेकबैंड ईयरबड लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से दुनिया का पहला Dolby Audio वाला वायरलेस नेकबैंड लॉन्च किया गया है जिसका नाम boAt निर्वाण 525 एएनसी है। इसके जरिए यूजर्स का ऑडियो एक्सपरियंस काफी बढ़ सकता है। आइए निर्वाण 525 एएनसी की कीमत और खासियत जानते हैं।

boAt Nirvana 525 ANC Price in India

दुनिया का पहला Dolby Audio वाला वायरलेस नेकबैंड निर्वाण 525 एएनसी भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट पर ये उपलब्ध है। boAt निर्वाण 525 एएनसी की कीमत 2,499 रुपये है। आपको इसके कॉस्मिक ग्रे, सेलेस्टियल ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। साथ ही 1 साल की वारंटी भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Realme GT Neo 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, डिटेल्स में जानें सबकुछ

BoAt Nirvana 525 ANC Battery

निर्वाण 525 एएनसी की बैटरी की अगर बात करें तो इसमें 180mAh की बैटरी है। 10 घंटे तक के प्लेबैक के लिए सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग काफी है। जबकि, फुल चार्जिंग पर ये नेकबैंड 30 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करती है।

BoAt Nirvana 525 ANC Features

boAt निर्वाण 525 एएनसी में बेस्ट क्वालिटी साउंड के लिए 11 मिमी ड्राइवर और ब्लूटूथ v5.2 की सुविधा है। इसमें IPX5 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है जिससे नेकबैंड पानी में भी सुरक्षित रह सकता है। इसमें गेमिंग के लिए भी फीचर दिया गया है। इसमें आपको क्विक स्विच बटन और एक बीस्ट मोड फीचर मिलता है।

बात करें अन्य फीचर्स की तो boAt निर्वाण 525 एएनसी को कंपैक्ट और स्लीक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। ये वायरलेस नेकबैंड हाइब्रिड एएनसी (Active Noise Cancellation) के साथ आता है। ये 42 डीबी + शोर को रद्द करने के लिए उपयोगी है। इसमें क्वाड माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है जिससे स्पष्ट कॉलिंग का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jun 13, 2023 10:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.