---विज्ञापन---

Intel CPU के साथ Acer Swift Go 14 2023 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Acer Swift Go 14 Laptop Launch Price In India: टेक कंपनी एसर ने मार्च महीने में AMD Ryzen 7000-सीरीज CPU संचालित Acer Swift Go 14 लैपटॉप को लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने एक इंटेल संचालित लैपटॉप के साथ बाजार में दमदार एंट्री की है। एसर स्विफ्ट गो 2023 धांसू फीचर्स से लैस आता है। […]

Acer Swift Go 14 Laptop Launch Price In India

Acer Swift Go 14 Laptop Launch Price In India: टेक कंपनी एसर ने मार्च महीने में AMD Ryzen 7000-सीरीज CPU संचालित Acer Swift Go 14 लैपटॉप को लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने एक इंटेल संचालित लैपटॉप के साथ बाजार में दमदार एंट्री की है। एसर स्विफ्ट गो 2023 धांसू फीचर्स से लैस आता है। यहां हम इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी देंगे…

Acer Swift Go 14 2023: भारत में कीमत

कंपनी ने अपने इस लैपटॉप को भारत में 79,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। लैपटॉप को सभी एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स, एसर ई-स्टोर, क्रोमा, विजय सेल्स और अमेजन से खरीदा जा सकता है। नोटबुक एक साल की वारंटी के साथ आता है।

Acer Swift Go 14: खासियतें

एसर स्विफ्ट गो 2023 में 14 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 2,880 x 1,800 पिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत डीसीआई-पी 3 कलर गेमट का सपोर्ट करता है। यह 400 निट्स की हाई-ब्राइटनेस रेटिंग डिलीवर करता है और शानदार विजुअल्स प्रोड्यूस करने के लिए एसर सिनेक्रिस्टल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है।

ये भी पढ़ेंः 6000mAh बैटरी वाले Infinix Smart 7 पर भारी छूट, महज 2,500 रुपये में ले जाएं घर

एसर स्विफ्ट गो 2023 इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स के साथ 13th जनरेशन के इंटेल कोर I5-13500H सीपीयू द्वारा संचालित है। यह 16GB LPDDR5 रैम और 512GB PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज से लैस है। स्विफ्ट गो विंडोज 11 पर चलता है।

इस लैपटॉप में एक क्यूएचडी वेब कैमरा मिलता है। इसके साथ ही लैपटॉप फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। एसर स्विफ्ट गो 2023 में 65Wh की बैटरी है जो 100W PD चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ेंः iPhone 14 Plus पर अबतक की सबसे बड़ी छूट! 33 हजार रुपये सस्ते में यहां से जल्द खरीदें

कनेक्टिविटी के लिहाज से, एसर के इस लैपटॉप में Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, 1 x HDMI, 1 x USB 3.2 port, पावर ऑफ चार्जिंग के साथ 1 x USB 3.2 Gen 1 port और DC-in के  साथ 1 x USB Type-C port जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

सबसे खास बात यह लैपटॉप महज 1.25 किलोग्राम भारी है। यानी आप इस लैपटॉप को आसानी से कैरी कर सकते हैं।

First published on: Apr 28, 2023 09:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.